फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Karwa Chauth 2020: Know The Reason Behind The Chandra Puja In Karva Chauth

Karva Chauth Vrat 2020: करवा चौथ में इसलिए चंद्रमा को दिया जाता है अर्घ्य

Wed, 04 Nov 2020 07:19 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 04 Nov 2020 07:19 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2020: Know The Reason Behind The Chandra Puja In Karva Chauth
करवा चौथ 2020 - फोटो : अमर उजाला

04 नवंबर को करवा चौथ है। करवा चौथ का व्रत पति- पत्नी के विश्वास, समर्पण और प्रेम को मजबूत करने वाला माना जाता है। करवा चौथ का व्रत हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं अपने पति के अच्छी सेहत, लंबी आयु और कई जन्मों तक दोबारा पति रूप में प्राप्त करने के लिए करवा माता से मनोकामना मांगती हैं। इस दिन चंद्र देव की आराधना का महत्व है।

विज्ञापन

Karwa Chauth 2020: Know The Reason Behind The Chandra Puja In Karva Chauth
करवा चौथ 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
करवा चौथ में इसलिए देते हैं चंद्रमा को अर्घ्य

करवा चौथ व्रत में सुबह से महिलाएं निर्जला व्रत रखकर रात्रि के समय पर चांद के दर्शन करने के बाद और पति के हाथों से पानी पीकर व्रत को पूरा करती हैं। इस व्रत में चंद्र देव की आराधना का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार, करवा चौथ के दिन चंद्र देव की आराधना करने से दीर्घ आयु और पति-पत्नी के बीच प्रेम में वृद्धि होती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Karwa Chauth 2020: Know The Reason Behind The Chandra Puja In Karva Chauth
करवा चौथ व्रत 2020
वैवाहिक जीवन होता है सुखी

चंद्र देव मन के अधिपति हैं। कहते हैं कि महिलाओं का मन सबसे ज्यादा चंचल होता है। चंद्र पूजन से मन की चंचलता खत्म होती है और चंद्रदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इसके साथ चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है और इनकी पूजा से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और पति की आयु भी लंबी होती है।

विज्ञापन

Karwa Chauth 2020: Know The Reason Behind The Chandra Puja In Karva Chauth
करवा चौथ 2020 - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले मां पार्वती ने रखा था करवा चौथ का व्रत
पौराणिक मान्यता के अनुसार, सबसे पहले करवा चौथ का व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए रखा था और इस व्रत के रखने से माता पार्वती को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हुई थी। इसलिए करवा चौथ के व्रत में माता करवा के साथ-साथ शिव-पार्वती की भी पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed