{"_id":"5ebbd8098ebc3e903060076c","slug":"kalashtami-may-2020-date-time-vrat-puja-vidhi-importance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कालाष्टमी के दिन करें ये काम, मिलेगा भैरव बाबा का आशीर्वाद","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
कालाष्टमी के दिन करें ये काम, मिलेगा भैरव बाबा का आशीर्वाद
Thu, 14 May 2020 07:56 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 14 May 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
Kalashtami May 2020
14 मई, गुरुवार को कालाष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव के अवतार काल भैरव की पूजा की जाती है। हर माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है। कालाष्टमी को भैरवाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां दुर्गा की पूजा का भी विधान है। आइए, आज जानते हैं इस दिन भैरव बाबा को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए।
Trending Videos
Kalashtami May 2020
भैरव बाबा की पूजा
- कालाष्टमी के पावन दिन भैरव बाबा की पूजा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। ये दिन भैरव बाबा की पूजा का होता है, इस दिन श्री भैरव चालीसा का पाठ करना चाहिए। भैरव बाबा की पूजा करने से व्यक्ति रोगों से दूर रहता है।
कालाष्टमी के दिन भैरव बाबा की इस चालीसा को पढ़ने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं
Kalashtami May 2020
- फोटो : Pixabay
कुत्ते को भोजन कराएं
- कालाष्टमी के पावन दिन कुत्ते को भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से भैरव बाबा प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। भैरव बाबा का वाहन कुत्ता होता है, इसलिए इस दिन कुत्ते को भोजन कराने से विशेष लाभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kalashtami May 2020
- फोटो : social media
व्रत करने की मान्यता
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत करने से भैरव बाबा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर संभव हो तो इस दिन उपवास भी रखना चाहिए। इस दिन व्रत रखने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
Kalashtami May 2020
मां दुर्गा की पूजा
- कालाष्टमी के पावन दिन मां दुर्गा की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन भैरव बाबा के साथ मां दुर्गा की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।