फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   july festival list sawan month start guru purnima hariyali amavasya vrat and festival

July Festival 2023: गुरु पूर्णिमा और सावन महीने के आरंभ के साथ जुलाई में आएंगे कई त्योहार, देखें लिस्ट

Tue, 27 Jun 2023 12:35 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 27 Jun 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
july festival list sawan month start guru purnima hariyali amavasya vrat and festival
july vrat festival list: जुलाई के महीने में सावन के अलावा गुरु पूर्णिमा, एकादशी के व्रत,  हरियाली अमावस्या और कर्क संक्रांति जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार आएंगे। - फोटो : अमर उजाला
July Festival 2023: जल्द ही जुलाई का महीना शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में जुलाई के महीने का विशेष महत्व होता है। जुलाई के महीने में कई व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इस बार जुलाई महीने के शुरुआत होते ही भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन शुरू हो जाएगा और इस बार सावन का महीना बहुत ही खास रहने वाला होगा। पवित्र महीना सावन इस बार एक महीने के बजाय 2 महीने का होगा। इस दो महीने के सावन में कुल मिलाकर 8 सावन सोमवार के व्रत रखे जाएंगे। अधिकमास के चलते इस तरह का संयोग करीब 19 वर्षों बाद बन रहा है। जुलाई के महीने में सावन के अलावा गुरु पूर्णिमा, एकादशी के व्रत,  हरियाली अमावस्या और कर्क संक्रांति जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार आएंगे। आइए जानते हैं जुलाई के महीने में कब-कब कौन से प्रमुख व्रत त्योहार मनाएं जाएंगे। 
विज्ञापन

जुलाई माह के व्रत-त्योहार

1 जुलाई -  शनि प्रदोष व्रत, जया पार्वती व्रत
2 जुलाई  - कोकिला व्रत
3 जुलाई -  आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा
4 जुलाई -  सावन शुरू, पहला मंगला गौरी व्रत
6 जुलाई -  गजानन संकष्टी चतुर्थी
7 जुलाई -  पंचक शुरू
9 जुलाई -  कालाष्टमी
10 जुलाई - पहला सावन सोमवार
11 जुलाई - दूसरा मंगला गौरी व्रत
13 जुलाई - कामिका एकादशी
14 जुलाई  - शुक्र प्रदोष व्रत
15 जुलाई - सावन मासिक शिवरात्रि
16 जुलाई - कर्क संक्रांति
17  जुलाई - श्रावण अमावस्या, सोमवती अमावस्या, दूसरा सावन सोमवार, हरियाली अमावस्या
18 जुलाई - अधिकमास शुरू, तीसरा मंगला गौरी व्रत
21 जुलाई  - विनायक चतुर्थी
24 जुलाई - तीसरा सावन सोमवार
25 जुलाई - चौथा मंगला गौरी व्रत
29 जुलाई - पद्मिनी एकादशी
30 जुलाई - रवि प्रदोष व्रत
31 जुलाई - चौथा सावन सोमवार

सावन 2023 के व्रत और त्योहार 
 
4 जुलाई, मंगलवार सावन आरंभ
6 जुलाई,  गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
13 जुलाई, गुरुवार कामिका एकादशी
14 जुलाई, शुक्रवार प्रदोष व्रत 
15 जुलाई, शनिवार मासिक शिवरात्रि
16 जुलाई, रविवार कर्क संक्रांति
17  जुलाई, सोमवार श्रावण अमावस्या 
29 जुलाई, शनिवार पद्मिनी एकादशी
30 जुलाई रविवार, प्रदोष व्रत
 
1 अगस्त, मंगलवार पूर्णिमा व्रत 
4 अगस्त, शुक्रवार संकष्टी चतुर्थी
12 अगस्त, शनिवार परम एकादशी
13 अगस्त, रविवार प्रदोष व्रत
14 अगस्त, सोमवार मासिक शिवरात्रि
16 अगस्त, बुधवार अमावस्या
17 अगस्त, गुरुवार सिंह संक्रांति
19 अगस्त, शनिवार हरियाली तीज
21 अगस्त, सोमवार नाग पंचमी
27 अगस्त, रविवार श्रावण पुत्रदा एकादशी
28 अगस्त, सोमवार प्रदोष व्रत
29 अगस्त, मंगलवार ओणम/थिरुवोणम
30 अगस्त, बुधवार रक्षा बंधन
31 अगस्त, गुरुवार श्रावण पूर्णिमा व्रत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed