फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   holi bhai dooj 2021 puja importance and story

Holi Bhai Dooj 2021: होली भाई दूज का पर्व आज, भाई को संकटों से दूर रखने के लिए सुनी जाती है यह कथा

Tue, 30 Mar 2021 02:22 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 30 Mar 2021 02:22 PM IST
सार

मान्यता है कि भाईदूज पर बहनों के तिलक लगाने से भाई की आयु बढ़ती है,उसके सभी संकट दूर होते हैं।    
 

विज्ञापन
holi bhai dooj 2021 puja importance and story
Holi Bhai Dooj 2021 - फोटो : amar ujala

विस्तार

सनातन धर्म में दीपावली और होली के बाद आने वाली द्वितीया तिथि को भाई दूज कहा जाता है। यह पारंपरिक पर्व भाई-बहन के बीच स्नेह के बंधन को मजबूत करता है। बहुत जगह भाई दूज को भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर और फल,मिठाई और उपहार देकर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं, भाई भी बदले में अपनी बहन को हर विषम परिस्थिति में उसकी रक्षा का वचन देता है।मान्यता है कि भाईदूज पर बहनों के तिलक लगाने से भाई की आयु बढ़ती है,उसके सभी संकट दूर होते हैं।    
विज्ञापन


क्या कहती है भाई दूज की कथा
शास्त्रों के अनुसार, एक गांव में एक बूढ़ी औरत रहा करती थी। उसके एक पुत्र और एक पुत्री थी। बुढ़िया ने अपनी पुत्री की शादी कर दी थी। एक बार होली के बाद भाई ने अपनी मां से अपनी बहन के यहां जाकर तिलक कराने का आग्रह किया, तो बुढ़िया ने अपने बेटे को बहन के घर जाने की अनुमति दे दी। बुढ़िया का बेटा एक जंगल से गया जहां उसे एक नदी मिली उस नदी ने कहा- 'में तेरा काल हूं और मैं तेरी जान लूंगी। इस पर बुढ़िया का बेटा बोला पहले मैं अपनी बहन से तिलक करा लूं फिर तू मेरे प्राण हर लेना। इसके बाद वह आगे चला जहां उसे एक शेर मिला बुढ़िया के बेटे ने शेर से भी यही कहा। इसके बाद उसे एक सांप मिलता है उसने सांप से भी यही कहा। उसके बाद वह अपनी बहन के घर पहुंचता है।
विज्ञापन


उस समय उसकी बहन सूत काट रही थी और भाई के आवाज़ लगाने पर वह आवाज़ को अनसुना कर देती है।लेकिन जब भाई दोबाराआवाज लगाता है तो उसकी बहन बाहर आ जाती है। इसके बाद उसका भाई तिलक कराकर दुखी मन से बहन से विदा लेता है। इस पर बहन उसके दुख का कारण पूछती और भाई उसे सब बता देता है। बहन कहती है कि रुको भाई मैं पानी पीकर आती हूं और वह एक तालाब के पास जाती है जहां उसे एक बुढ़िया मिलती है और वह उस बुढ़िया से अपनी इस समस्या का समाधान पूछती है। इस पर बुढ़िया कहती है यह तेरे ही पिछले जन्मों का कर्म है जो तेरे भाई को भुगतना पड़ रहा है। अगर तू अपने भाई को बचाना चाहती है तो उसकी शादी होने तक वह हर विपदा को टाल दे तो तेरा भाई बच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह अपने भाई के पास जाती है और कहती है कि मैं तुझे घर छोड़ने के लिए चलूंगी और वह शेर के लिए मांस, सांप के लिए दूध और नदी के लिए ओढ़नी लाती है। इसके बाद दोनों आगे बढ़ते हैं रास्ते में उन्हें पहले शेर मिलता है तो उसकी बहन शेर के आगे मांस डाल देती है। उसके बाद आगे उन्हें सांप मिलता है , उसे दूध दे देती है ।और अंत में उन्हें नदी मिलती है जिस पर वह ओढ़नी डाल देती है। इस तरह से सभी संकटों का सामना करते हुए बहन अपने भाई की जान को बचा लेती है।भाईदूज के पर्व पर सभी बहनें अपने भाई के संकटो को दूर करने के लिए इस कथा को सुनकर अपना व्रत खोलती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed