फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Holi 2022: When is Holi in 2022, Know Holi Festival Right Date 18 OR 19 March

Holi 2022 Date: कब मनाई जाएगी होली 18 या 19 मार्च को, जानिए सही तिथि और होलिका दहन शुभ मुहूर्त

Thu, 17 Mar 2022 01:48 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 17 Mar 2022 01:48 PM IST
सार

इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा तिथि को लेकर कई मतभेद है जिसकी वजह से होली के त्योहार को लेकर दुविधा है कि होली 18 मार्च को है या फिर 19 मार्च को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं होली किसी दिन मनाई जाएगी।

विज्ञापन
Holi 2022: When is Holi in 2022, Know Holi Festival Right Date 18 OR 19 March
Happy Holi 2022: होलिका दहन 17 मार्च, गुरुवार की रात 01 बजकर 12 बजे तक रहेगी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Holi 2022: आज रात को होलिका दहन की जाएगी और फिर रंगों की होली पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में होली एक प्रमुख त्योहार है। होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप देखा जाता है। होली के त्योहार से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल होली का पर्व होलिका दहन होने के अगले दिन मनाई जाती है। होलिका दहन फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को रात के प्रहर में मनाई जाती है। फिर चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर रंगों वाली होली खेली जाती है। इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा तिथि को लेकर कई मतभेद है जिसकी वजह से होली के त्योहार को लेकर दुविधा है कि होली 18 मार्च को है या फिर 19 मार्च को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं होली किसी दिन मनाई जाएगी।
विज्ञापन


होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2022
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि- 17 मार्च की दोपहर 01 बजकर 29 मिनट से शुरू हो जाएगी और समापन 18 मार्च को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर होगी। होलिका दहन 17 मार्च, गुरुवार की रात 01 बजकर 12 बजे तक रहेगी। भद्रा पूंछ में होलिका दहन का समय रात 09 बजकर 06 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। 
विज्ञापन


होली कब 18 या 19 मार्च को ?
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर यानी 17 मार्च को होलिका दहन है फिर इसके  अगले दिन 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। वहीं 18 मार्च को चैत्र माह शुरू हो जाएगा। प्रतिपदा तिथि की शुरुआती 18 मार्च को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से हो जाएगी। ऐसे में 18 मार्च ही होली मनाई जाएगी। वैदिक कैलेंडर के अनुसार उदयातिथि पर ही हर एक तिथि की गणना शुरू होती है। इस तरह से 19 मार्च को चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि लग जाएगा और समापन इस दिन सुबह 11 बजकर 37 मिनट पर होगी। इस आधार पर कई जगहों पर होली 19 मार्च का मनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed