फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Hariyali Teej 2025 Kya kare Kya Na Kare Check Dos and Donts to Ensure Akhand Saubhagya

हरियाली तीज आज, जानिए अखंड सौभाग्य पाने के लिए इस दिन क्या करें और क्या नहीं

Sun, 27 Jul 2025 12:42 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 27 Jul 2025 12:42 PM IST
सार

Hariyali Teej 2025: श्रावण शुक्ल तृतीया को मनाई जाने वाली हरियाली तीज सुहागन स्त्रियों का प्रमुख पर्व है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है।

विज्ञापन
Hariyali Teej 2025 Kya kare Kya Na Kare Check Dos and Donts to Ensure Akhand Saubhagya
हरियाली तीज 2025 की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Hariyali Teej 2025: आज हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। श्रावण शुक्ल तृतीया को मनाई जाने वाली हरियाली तीज सुहागन स्त्रियों का प्रमुख पर्व है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता है कि माता पार्वती ने कई जन्मों तक कठोर तप कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया। अतः इस दिन उनके व्रत और पूजन से स्त्रियों को अखंड सौभाग्य और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है। इस दिन कुछ विशेष कार्य करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, वहीं कुछ कार्य अशुभ माने जाते हैं।
विज्ञापन


 हरियाली तीज पर करें ये 7 शुभ कार्य
1. शिव-पार्वती की पूजा करें

हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान होता है। इस दिन सुहागन महिलाएं शिव-पार्वती की मिट्टी की मूर्ति बनाकर पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा और सुहाग सामग्री से पूजन करती हैं।
विज्ञापन


2. हरियाली तीज का व्रत रखें और संकल्प लें
सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्यवती पाने के लिए हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। हरियाली तीज का व्रत बहुत कठिन होता है। महिलाएं पूरे दिन संकल्पपूर्वक यह व्रत करती हैं और रात्रि में कथा सुनने के बाद पारण करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. हरे वस्त्र और मेहंदी धारण करें
हरियाली तीज पर हरे रंग का विशेष महत्व होता है। हरियाली तीज के दिन हरे वस्त्र, चूड़ियां, बिंदी और मेहंदी धारण करना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

4. तीज माता की कथा सुनें
हरियाली तीज पर मां पार्वती की पूजा और कथा सुनने के विशेष महत्व होता है। तीज की व्रत कथा में माता पार्वती के 108 जन्मों की तपस्या का वर्णन है, जिसे सुनने से व्रत पूर्ण होता है।


5. सुहाग सामग्री का दान करें
हरियाली तीज पर व्रत रखने और पूजा करने के साथ-साथ इस दिन सुहाग की चीजों का दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन बिंदी, चूड़ियां, काजल, कुमकुम, वस्त्र आदि सुहाग सामग्रियां सुहागिनों को दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

6. झूला झूलें और लोकगीत गायें
इस दिन झूला झूलने और लोकगीत गाने की परंपरा है। इससे वातावरण आनंदमय बनता है और मन प्रसन्न रहता है।

Sawan 2025: इस सावन जरूर करें ये तीन खास उपाय, कर्ज और पापों से मिलेगी मुक्ति


7. पति के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें
पति को भगवान स्वरूप मानकर उनके चरण स्पर्श करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, सम्मान और सौहार्द बढ़ता है।

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर इतनी संख्या में पहनें नई चूड़ियां, मां पार्वती बरसाएंगी कृपा

 हरियाली तीज पर न करें ये 3 कार्य
1. सौंदर्य या शरीर पर कटाक्ष न करें

इस दिन नकारात्मकता से दूर रहना चाहिए। किसी के रूप, रंग या शरीर पर टिप्पणी करना या उपहास करना वर्जित माना गया है।

Hariyali Teej 2025 Wishes: हरियाली तीज के शुभ अवसर पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

2. क्रोध, झगड़ा या कटु भाषा का प्रयोग न करें
इस दिन मन, वाणी और व्यवहार में मधुरता होनी चाहिए। किसी से झगड़ा या रूखा व्यवहार व्रत की पवित्रता को भंग करता है।

3. काले या सफेद वस्त्र न पहनें
तीज के दिन हरा रंग सौभाग्य का प्रतीक होता है। काले और सफेद रंग को अशुभ मानकर इससे बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed