Happy Krishna Janmashtami Wishes Quotes in Hindi: आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। देश और विदेश में जन्माष्टमी के पावन पर्व की तैयारियां चल रही है। आज मध्यरात्रि सभी के घर कान्हा प्रकट होंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार द्वापर युग के भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी की रात को भगवान श्रीकृष्ण मथुरा का कारागृह में हुआ था। इस कारण से हर वर्ष भाद्रपद की अष्टमी तिथि को बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
Happy Janmashtami Wishes: हरे कृष्ण हरे मुरारी... जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, आज घर पर जरूर लाएं 6 चीजें
मिसरी से मीठे नंदलाल के बोल,
इनकी बातें हैं सबसे अनमोल,
जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर दिल खोलकर जय श्रीकृष्णा बोल
Happy Janmashtami
तुलसी का पौधा
तुलसी को भगवान विष्णु की अत्यंत प्रिय माना जाता है और श्रीकृष्ण को विष्णु का अवतार माना जाता है। इसलिए, जन्माष्टमी के दिन तुलसी का पौधा घर लाने से भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिलता है। तुलसी घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और इसे धार्मिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी के पत्तों का प्रयोग भगवान की पूजा में किया जाता है, जिससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी
कृष्ण आराधना में लीन हो जाओ,
दिल की हर इच्छा पूरी होगी,
प्रेम से श्री कृष्ण का नाम जपो
Happy Janmashtami
मोर पंख
मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण के मस्तक की शोभा बढ़ाते हैं। इसे सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन मोर पंख को घर के मंदिर में रखने से घर में शुभता का वास होता है। यह भी माना जाता है कि मोर पंख को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता और घर में शांति बनी रहती है।
Happy Janmashtami
मुबारक हो आप सभी को जन्माष्टमी का त्योहार
कृष्ण की श्रद्धा, कृष्ण में ही संसार,
कृष्ण की महिमा, कृष्ण का प्यार,
शंख
शंख को अत्यंत पवित्र और शुभ माना गया है। श्रीकृष्ण के प्रिय पाञ्चजन्य शंख की ध्वनि से वातावरण शुद्ध और सकारात्मक होता है। जन्माष्टमी के दिन शंख को घर लाना और नियमित रूप से उसका प्रयोग करना, धन, सुख और समृद्धि के लिए शुभ माना गया है। शंख की ध्वनि से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
माखनचोर नन्द किशोर,
बांधी जिसने प्रीत की डोर,
हरे कृष्ण हरे मुरारी,
पूजती जिन्हें दुनिया सारी,
आओ उनके गुण गाएं,
सब मिलकर जन्माष्टमी मनाएं
Happy Janmashtami
मिट्टी का बर्तन
भगवान कृष्ण का बाल्यकाल मिट्टी से गहरा जुड़ा हुआ है। वे गोपियों से दही और मक्खन चुराने के लिए जाने जाते थे और उनके जीवन में मिट्टी का विशेष महत्व था। जन्माष्टमी के दिन मिट्टी के बर्तन को घर लाना और उसमें भगवान श्रीकृष्ण का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से परिवार में धन-धान्य की वृद्धि होती है और घर में खुशहाली आती है।