फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   happy guru nanak jayanti 2020 gurupurab kartik purnima wishes images status quotes hd wallpapers pics sms messages photos wishes in hindi

Happy Guru Nanak Jayanti 2020: गुरु नानक जयंती की बधाईयां देने के लिए एक दूसरों को शेयर करें ये संदेश

Mon, 30 Nov 2020 07:55 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 30 Nov 2020 07:55 AM IST
विज्ञापन
happy guru nanak jayanti 2020 gurupurab kartik purnima wishes images status quotes hd wallpapers pics sms messages photos wishes in hindi
guru nanak jayanti 2020 - फोटो : अमर उजाला
Happy Guru Nanak Jayanti 2020 Gurupurab Kartik Purnima Wishes Images Status Quotes: प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्मदिन मनाया जाता है। गुरु नानकदेव की जयंती को गुरु पुरब, और प्रकाश उस्सव के नाम से भी जाना जाता है। गुरु पुरब सिख धर्म के पवित्र त्योहारों में से एक है। इस बार गुरु नानक जयंती सोमवार, 30 नवंबर को मनाई जाएगी। गुरु नानक देव का जन्म पाकिस्तान स्थित तलवंडी में हुआ था। इस जगह को ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। सिख समुदाय के लोगों के लिए इस स्थान का महत्व बहुत है। गुरु नानक देव पवित्र आत्मा, ईश्वर के सच्चे प्रतिनिधि, महापुरुष व महान धर्म प्रवर्तक थे। गुरु नानक देव जी की मृत्यु 22 सितंबर, 1539 को करतारपुर( पाकिस्तान) में हुई थी। गुरु नानक देव की मृत्यु के बाद से हर वर्ष हिंदू और सिख धर्म के अनुयायी कार्तिक माह की  पूर्णिमा के दिन उनकी याद में प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। प्रकाश पर्व के दिन ही हर वर्ष देव दिवाली मनाई जाती है। गुरु नानक जयंती के मौके गुरु नानक जी को याद करते हुए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों  को कोट्स, और संदेश भेजकर बधाईयां दे सकते हैं।
विज्ञापन


Guru Nanak Dev Jayanti 2020
खालसा मेरा रूप है खास
खालसे में ही करूं निवास
खालसा अकाल पुरख की फौज
खालसा मेरा मित्र कहाए
खालसा दे जन्मदिन दी सब को बधाई 

Happy Guru Nanak Dev Jayanti 2020
इस जग की माया ने मुझको है घेरा
ऐसी कृपा करो गुरु नाम न भूलूं तेरा
चारों ओर मेरे दुखों का है अंधेरा छाया
बिन नाम तेरे मेरा इक पल भी ना जाए
गुरु नानक जयंती की हार्दिक बधाई

वाहेगुरु का आशीष सदा मिले ऐसी कामना है हमारी
गुरु की कृपा से आएगी, घर घर में खुशहाली
Happy Guru Nanak Jayanti

गुरु नानक जयंती की बधाईयां
मेरी गुरु नानक देव जी से कामना है की
आपके सारे सपने पूरे हो और आपको एक सुखद जीवन मिले
गुरु नानक देव जी आप पर हमेशा कृपा बनाये रखे
Happy Guru Nanak Jayanti 2020

Guru Nanak Jayanti Wishes in HIndi
सतनाम वाहे गुरु, गुरु पर्व की असीमित शुभकामनाएं
आप सभी पर वाहे गुरु की मेहर हो!
Happy Guru Nanak Jayanti

राज करेगा खालसा, बाके रहे ना कोए,
वाहेगुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फ़तेह..!!
हैप्पी गुरु नानक जयंती

गुरु नानक देव जी के सद्कर्म हमे सदा दिखाएंगे राह
वाहे गुरु के ज्ञान से, सबके बिगड़े हुए कामकाज बन जाएंगे
गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed