Happy Chhath Puja 2020: छठ पूजा के पावन पर्व पर मित्रों और रिश्तेदारों को भेजें शुभकामना संदेश
Happy Chhath Puja 2020 Wishes Images, Status, Quotes: छठ महापर्व का आज मुख्य दिन है। आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का विधान होता है। चार दिन के इस महापर्व में पहला दिन नहाय-खाय का होता है। दूसरा दिन खरना, तीसरा दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का, और चौथे दिन उगते हुए सूर्य भगवान को जल चढ़ाया जाता है। मान्यता के अनुसार, छठ पूजा संतान प्राप्ति और संतान के सुखी जीवन के लिए की जाती है। सूर्यदेव और छठी मईया की उपासना के इस महापर्व में आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ये प्यारे शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
छठ पूजा आए बनकर उजाला,
खुल जाये आप की किस्मत का ताला,
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला,
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला,
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
जो हैं जगत के तारण हार,
सात घोड़ों की है जिनकी सवारी,
ना कभी रुके, ना कभी देर करें,
ऐसे हैं हमारे सूर्य देव,
आओ मिल कर करें,
इस छठ पूजा पर उनकी पूजा
छठ पूजा की शुभकामनाएं।
छठ पूजा का सुंदर त्योहार,
त्योहार है आनंद का,
त्योहार है प्रार्थना का,
त्योहार है अपने हिंदुस्तान का,
छठ पूजा की शुभकामनाएं।
सात घोड़ों के रथ पर सवार,
भगवान सूर्य आएं आपके द्वार,
किरणों से भरे आपका घर संसार,
छठ पूजा हो आपके लिए समृद्धि का त्योहार।