फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   gopashtami 2018 pujan vidhi and importance

क्या है गोपाष्टमी पर्व का महत्व और कैसे की जाती है गौ पूजा

Wed, 14 Nov 2018 06:16 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
gopashtami 2018 pujan vidhi and importance
गोपाष्टमी

दिवाली के बाद कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी मनाई जाती है। इस बार यह पर्व 15 नवंबर को है लेकिन कुछ जगहों पर तिथियों में अंतर होने के कारण गोपाष्टमी 16 नवंबर के दिन भी मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर माता यशोदा ने भगवान कृष्ण को पहली बार गायों को चराने के लिए जंगल भेजा था। यशोदा माता भगवान कृष्ण को नहीं भेजना चाहती थी लेकिन भगवान कृष्ण जिद करने लगे। तभी से कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तो गोपाष्टमी मनाई जाने लगी। इस दिन गायों की विशेष रूप से पूजा की जाती है। गाय पूजन से सभी देवी देवतागण प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन


ऐसे मनाएं गोपाष्टमी पर्व

- गोपाष्टमी पर शुभ मुहूर्त में गाय और उसके बछड़े को नहला धुलाकर श्रृंगार किया जाता है।

- गाय को सजाने के बाद उसकी पूजा और परिक्रमा करें।

- परिक्रमा के बाद गाय और उसके बछड़े को घर से कुछ दूर ले जा कर उसके साथ समय बिताएं।

- गोपाष्टमी पर गाय को हरा चारा, हरा मटर एवं गुड़ खिलाएं।

- ऐसी मान्यता है जो व्यक्ति गोपाष्टमी के दिन गाय के नीचे से निकलता उसको बड़ा पुण्य मिलता है।

- शास्त्रों के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवताओं का वास होता है और माता का दर्जा दिया गया है इसलिए गौ पूजन से सभी देवता प्रसन्न होते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed