फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   eid-ul-fitr-2017- celebrate eid-ul-fitra end of ramadan

ईद मुबारक: चांद के दीदार होने के साथ ही कल मनाई जाएगी ईद

Sun, 25 Jun 2017 09:29 AM IST
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला Updated Sun, 25 Jun 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
eid-ul-fitr-2017- celebrate eid-ul-fitra end of ramadan

ईद-उल-फितर रमजान का चांद डूबने और अगले दिन चांद दिखाई देने के उसके अगले दिन बाद की तारीख यानि इस बार सोमवार 26 जून को मनाई जाएगी। ईद-उल-फितर में रोजे की समाप्ति की खुशी के अलावा मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा इसलिए करते हैं कि उन्होंने महीने भर के उपवास रखने की ताकत दी। इस महीने में हर मुसलमान को अल्लाह का शुक्रिया अदा करना,रोजा रखना,दान देना आदि का फर्ज है। आइए नजर डालते हैं रमजान और ईद से जुडी की रोचक बातों पर।

विज्ञापन


- रमजान के महीने की आखिरी दिन जब चांद दिखाई देता है तो उसके बाद वाले दिन को ईद मनाई जाती है।

- मुसलमान लोग इस दौरान पूरे महीने रोजा रखते हैं। इस्लामिक कैलेण्डर के मुताबिक रमजाद का महीना तीस दिन का होता है।

- रमजान के दिनों में रोज रखने वाला मुसलमान सहरी और इफ्तार के दौरान ही कुछ खाता पीता है

- ऐसा माना जाता है कि रमजान के महीने की 27वीं रात को कुरान का नुजूल यानी अवतरण हुआ था।
 

eid-ul-fitr-2017- celebrate eid-ul-fitra end of ramadan

- हिजरी कैलेण्डर के अनुसार ईद साल में दो बार आती हैं एक ईद को ईद-उल-फितर और दूसरी को ईद-उल-जुहा कहा जाता है। ईद-उल-फितर को सिर्फ ईद या मीठी ईद भी कहा जाता है।

- ईद के दिन मस्जिद में सुबह का नमाज पढ़ी जाती है और एक दूसरों से गले मिलकर मुबाकबाद देते हैं।

- इस ईद में मुसलमान 30 दिनों के बाद पहली बार दिन में खाना खाते हैं। ईद में मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा इसलिए भी करते हैं कि उन्होने महीनेभर उपवास रखने की शक्ति दी।

- ईद के दौरान बढ़िया खाने के अलावा नए कपड़े भी पहने जाते है और दोस्तों और रिश्तेदारो के बीच तोहफों का आदान प्रदान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed