फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Eid ul-Fitr 2019 happy eid celebrate in india what is the message of Eid ul Fitr

Eid ul-Fitr 2019: ईद-उल-फित्र रमजान के बाद खुदा की ओर से तोहफा है ईद

Tue, 04 Jun 2019 11:56 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 04 Jun 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
Eid ul-Fitr 2019 happy eid celebrate in india what is the message of Eid ul Fitr
eid 2019

ईद-उल-फितर रमजान के पाक महीना के खत्म होने की खुशी में मनाया जाता है। रमजान के आखिरी दिन चांद दिखाई देने के बाद अगले दिन ईद बहुत ही उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस बार ईद का त्योहार 5 जून को है। दुनिया के कई देशों के मुस्लिम समुदाय के लोग ईद का त्योहार मंगलवार को मनाएंगे जबकि भारत में यह त्योहार बुधवार को मनाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


रमजान का पवित्र महीना खत्म होने और इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन में ईद मनाई जाती है। चांद के दीदार होते ही पहली शव्वाल को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। फितर अरबी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब होता है फितरा अदा करना। इसे ईद की नमाज पढ़ने से पहले अदा करना होता है। फितरा हर मुसलमान पर वाजिब है और अगर इसे अदा नहीं किया गया, तो फिर ईद नहीं मनाई जा सकती है। 
विज्ञापन


दरअसल ईद एक तोहफा है, जो अल्लाह अपने बंदों को महीने भर रोजे रखने के बाद देते हैं। ऐसा मानना है कि ईद का दिन मुसलमानों के लिए इनाम का दिन होता है। यह दिन आसूदगी और आफीयत के साथ गुजारना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की इबादत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। सेवइयों और शीर-खुरमे की मिठास में लोग अपने दिल में छुपी कड़वाहट को भी भुला देते हैं। ईद का यह त्योहार न सिर्फ मुसलमान मनाते हैं, बल्कि सभी लोग इस मुक्कदस दिन की खुशी में शरीक होते हैं।


खुदा की इबादत में करीब एक महीने तक लगे रोजेदार ईद के दिन खुदा का शुक्रिया करते हैं। ईद एक दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज अदा करते हैं। एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं और गरीबों को दान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed