फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   dussehra 2018 dussehra vijayadashami date time and shubh muhurat

दशहरा 2018: देश में इस दिन मनाया जाएगा विजयादशमी का पर्व, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Tue, 16 Oct 2018 12:49 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
dussehra 2018 dussehra vijayadashami date time and shubh muhurat
दशहरा पूजा 2018

हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयदशमी यानी दशहरा देशभर में मनाया जाता है। इस बार दशहरा 19 अक्टूबर को है। दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। भगवान राम ने लंका नरेश रावण से लंबा युद्ध किया था और युद्ध के 10वें दिन रावण का वध करके विजय हासिल की थी। इसी की खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है।

विज्ञापन


ऐसा भी कहा जाता है विजयदशमी का पर्व दुर्गा पूजा और नवरात्रि की समाप्ति का प्रतीक है। इसके अलावा दशहरे के दिन अस्त्र शस्त्र की भी पूजा होती है। दशहरे के साथ ही दीपावली की तैयारी शुरू हो जाती है। दशहरे के दिन शुभ मुहूर्त में की गई पूजा से शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं 19 अक्टूबर को होने वाले दशहरे की पूजा का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन


विजयादशमी शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार दशमी की तिथि 18 अक्टूबर को 3 बजकर 28 मिनट से लग जाएगी। वहीं दशमी तिथि की समाप्ति 19 अक्टूबर को 5 बजकर 57 मिनट को होगी। विजयादशमी पर विजय मुहूर्त का समय 1 बजकर 58 से 2 बजकर 43 तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में खरीददारी करना शुभ माना जाता है। ऐसे मान्यता है कि अगर दशहरे के दिन नीलकंठ के दर्शन हो जाय तो यह बहुत शुभ होता है।  विजयादशमी की संध्या बेला का समय विजयकाल कहलाता है। इस दिन अपराजिता पूजा और शमी पूजन विशेष रूप से किया जाता है। इसी काल में हाथी, घोड़े, अस्त्र और शस्त्र की पूजा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed