Diwali 2022 Do's And Don'ts: दिवाली के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जान लें सभी जरूरी बातें
Diwali 2022 Do's And Don'ts: शास्त्रों में दिवाली के दिन को बेहद शुभ माना गया है। इसलिए इस दिन कुछ बातों का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। यदि आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Diwali 2022 Do's And Don'ts: 24 अक्टूबर को दिवाली का महापर्व मनाया जा रहा है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर महाराज की पूजा का विधान है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। दिवाली की रात मां लक्ष्मी को जिस भक्त का घर पसंद आता है वो वहीं निवास करती हैं। यही वजह है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं। शास्त्रों में दिवाली के दिन को बेहद शुभ माना गया है। इसलिए इस दिन कुछ बातों का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में यदि आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। चलिए जानते हैं दीपावली पूजा के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं...
Happy Diwali 2022: इन खूबसूरत वॉलपेपर के जरिए अपने प्रियजनों को कहें हैप्पी दिवाली, भेजें ये प्यार भरे संदेश
दीपावली के दिन क्या करें?
- शास्त्रों के अनुसार, दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन की तैयारी सूर्योदय से पहले ही स्नान आदि से निवृत्त होकर कर लेनी चाहिए।
- पूजा से पहले घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करनी चाहिए और घर को फूल, आम के पत्तों और रंगोली आदि से सजाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
- घर के प्रवेश द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
- दिवाली के दिन गणेश-लक्ष्मी पूजा के दौरान लाल वस्त्रों को धारण करना शुभ माना जाता है।
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो सकता है नुकसान
दीपावली के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
- घर के प्रवेश द्वार पर या घर के अंदर कहीं भी गंदगी नहीं रहने देना चाहिए वरना मां लक्ष्मी का घर में आगमन नहीं होता है।
- दिवाली के दिन किसी भी गरीब या जरूरतमंद को दरवाजे से खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है।
- इस दिन शराब पीने और मांसाहारी भोजन लेने से बचें।
- भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति न रखें, जिसकी सूंड दाहिनी ओर हो।
- घर के अंदर आतिशबाजी या फुलझड़ी का प्रयोग करें।
Diwali 2022: दिवाली का महापर्व कल, पूजा के दौरान करें मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर जी की ये आरती