Diwali 2021: अगर चाहते हैं कि स्थाई रूप से घर में बना रहे पैसा तो दीवाली पर अपने घर ले आएं ये एक चीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की धूम शुरू हो चुकी है। आज कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। दिवाली का त्योहार आज 04 नवंबर 2021 दिन गुरुवार को मनाया जा रहा है। इन दोनों ही दिनों पर लोग विधि-विधान से मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व कुबेर देव का पूजन करते हैं ताकि उनके घर में समृद्धि, शुभता व स्थाई रूप से संपत्ति बनी रहे। दिवाली की रात्रि को समृद्धि के साथ सिद्धि प्रदान करने वाली रात्रि भी कहा गया है। मान्यता है कि इस दिन किए गए पूजन अनुष्ठान सफल होते हैं। यदि धन संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या को दूर करने के लिए दिवाली के दिन किए गए उपाय बहुत ही शुभफलदायक माना जाते हैं। पूजन से संबंधित एक ऐसी ही चीज बताई गई है जिसे यदि आप दिवाली पर अपने घर लाकर स्थापित करते हैं तो बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे आपके घर में स्थाई रूप से धन-धान्य बना रहता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी है वह चीज।
दिवाली के दिन धन की देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाता है लेकिन वे चंचला हैं एक स्थान पर ठहरना उनका स्वभाव नहीं है इसलिए कोषाध्यक्ष कुबेर का पूजन स्थाई संपत्ति के लिए किया जाता है। यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में स्थाई रूप से धन बना रहे तो दिवाली के दिन अपने घर में कुबेर कुंजी लाकर उसकी स्थापना करें। मान्यता है कि इससे आपके घर में धन स्थाई रूप से ठहरने लगता है और किसी भी प्रकार से धन की कमी नहीं होती है। तो चलिए जानते हैं कुबेर कुंजी को घर में स्थापित करने के नियम और विधि।
दिवाली पर शुभ मुहूर्त में अपने घर कुबेर कुंजी लाएं और उसका पूजन करें। सबसे पहले कुबेर कुंजी को दूध, दही, शहद, घी और गंगा जल से स्नान करावाएं। इसके बाद इस पर हल्दी और सिंदूर अर्पित करें और इसी के साथ कुबेर भगवान और महालक्ष्मी का पूजन भी करें। कुबेर जी की विधिवत् पूजा करने के पश्चात वहीं आसन पर बैठ कर दक्षिणमुख होकर कुबेर देव के इस मंत्र का जाप करें।
'ॐ कुबेराय नम:'
पूजन पूर्ण होने के बाद कुंजी को अपनी तिजोरी या फिर जहां भी आप धन रखते हैं वहां पर स्थापित कर दें। माना जाता है कि इससे कुबेर देव की कृपा बनी रहती हैं और आपका धन स्थान सदैव रूपये-पैसों से भरा रहता है। कुबेर कुंजी को दिवाली के दिन पूजन में रखकर उसे तिजोरी में स्थापित किया जा सकता है। स्थाई रूप से घर में धन संचय के लिए यह उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है।