फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Chaitra Maas Vrat Tyohar 2024 list navratri ram navami surya grahan hanuman jayanti dates

Chaitra Maas Vrat-Tyohar 2024: नवरात्रि, रामनवमी, हनुमान जयंती कब? देखें चैत्र माह के व्रत-त्योहार की लिस्ट

Wed, 27 Mar 2024 12:33 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 27 Mar 2024 12:33 AM IST
सार

Chaitra Mah Vrat Tyohar 2024: धार्मिक दृष्टि से चैत्र का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने से ही वसंत ऋतु का समापन और ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता है। साथ ही इस माह में कई बड़े व्रत और त्योहार भी आते हैं। 

विज्ञापन
Chaitra Maas Vrat Tyohar 2024 list navratri ram navami surya grahan hanuman jayanti dates
चैत्र मास 2024 के व्रत और त्योहार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Chaitra Mah Vrat Tyohar 2024: आज यानी 26 मार्च 2024 से चैत्र का महीना शुरू हो रहा है। इस माह का समापन 23 अप्रैल 2024 को होगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह साल का पहला महीना होता है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। धार्मिक दृष्टि से चैत्र का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने से ही वसंत ऋतु का समापन और ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता है। साथ ही इस माह में कई बड़े व्रत और त्योहार भी आते हैं। हर साल की तरह इस बार भी चैत्र के महीने में नवरात्रि, राम नवमी, सोमवती अमावस्या, हनुमान जयंती, पापमोचनी एकादशी, शीतला अष्टमी, गणगौर आदि प्रमुख व्रत और त्योहार आएंगे। यहां देखें चैत्र माह के त्योहारों की लिस्ट...

विज्ञापन


चैत्र मास 2024 के व्रत और त्योहार

  • 1 अप्रैल 2024 (सोमवार) - शीतला सप्तमी
  • 2 अप्रैल 2024 (मंगलवार) - शीतला अष्टमी
  • 5 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) - पापमोचनी एकादशी, पंचक शुरू
  • 6 अप्रैल 2024 (शनिवार) - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 7 अप्रैल 2024 (रविवार) - मासिक शिवरात्रि
  • 8 अप्रैल 2024 (सोमवार) - चैत्र अमावस्या, सोमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण
  • 9 अप्रैल 2024 (मंगलवार) - चैत्र नवरात्रि, उगाडी, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती, हिंदू नववर्ष शुरू
  • 10 अप्रैल 2024 (बुधवार) - चेटी चंड
  • 11 अप्रैल 2024 (गुरुवार) - गणगौर, मत्स्य जयंती
  • 12 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) - विनायक चतुर्थी
  • 13 अप्रैल 2024 (शनिवार) - मेष संक्रांति, सोलर नववर्ष शुरू, बैसाखी
  • 14 अप्रैल 2024 (रविवार) - यमुना छठ
  • 16 अप्रैल 2024 (मंगलवार) - महातारा जयंती
  • 17 अप्रैल 2024 (बुधवार) - चैत्र नवरात्रि पारणा, राम नवमी, स्वामी नारायण जयंती
  • 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) -  कामदा एकादशी
  • 21 अप्रैल 2024 (रविवार) - प्रदोष व्रत (शुक्ल), महावीर स्वामी जयंती
  • 23 अप्रैल 2024 (मंगलवार) - हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत


8 अप्रैल 2024 को लगेगा सूर्य ग्रहण
8 अप्रैल 2024 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed