Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा के शुभ दिन पर इन चीजों की करें खरीदारी, परिवार में बनी रहेगी सुख शांति
बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, इसे पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष 23 मई 2024 को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन महात्मा बुद्ध की पूजा करने का विधान है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Vaishak purnima and Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। इस वर्ष 23 मई 2024 को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गौतम बुद्ध ने भगवान विष्णु के अवतार के रूप मे जन्म लिया था और इसी तिथि पर उन्हें ज्ञान की भी प्राप्ति हुई थी।
मान्यताओं के अनुसार इस दिन तीन प्रमुख घटनाएं हुई थीं जिनकी वजह से भी यह दिन बहुत ही खास माना जाता है। पहला उनका जन्म, दूसरा ज्ञान और तीसरा मोक्ष, यह सभी एक ही तिथि पर आते हैं। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के साथ-साथ दान करने का भी विशेष महत्व है। इस दिन वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा होने की वजह से कुछ चीजों की खरीदारी करना शुभ होता है। इनकी खरीदारी करने से घर की खुशियों में वृद्धि होती है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।
Positive Thinking: महात्मा बुद्ध के ये अनमोल विचार जीवन को बनाएंगे पॉजिटिव, तनाव से मिलेगा छुटकारा
इन चीजों को खरीदना होगा शुभ
- बुद्ध पूर्णिमा पर आप भगवान बुद्ध की मूर्ति घर ला सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
- वैशाख पूर्णिमा होने की वजह से आप इस दिन कौड़ी खरीदकर घर ला सकते हैं। मां लक्ष्मी को ये बहुत प्रिय है, इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है।
- पूर्णिमा के दिन वस्त्रों की खरीदारी शुभ होती है, आप गुलाबी या लाल रंग के कपड़े खरीद सकते हैं क्योंकि ये रंग मां लक्ष्मी को प्रिय है।
- बुद्ध पूर्णिमा पर चांदी का सिक्का खरीदना शुभ होता है। इसे मां लक्ष्मी की पूजा में भी उपयोग किया जाता है। ऐसे में इसकी खरीदारी करना और भी शुभ हो सकता है। माना जाता है कि इस दिन चांदी की खरीदारी से भाग्य में भी वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।
- इस दौरान आप पीतल का हाथी भी खरीद सकते हैं। मान्यता है कि इससे दरिद्रता दूर हो जाती है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
Budh Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा? जानिए तिथि, मुहूर्त और उपाय से लेकर सबकुछ
क्या दान करें
बुद्ध पूर्णिमा की तिथि बेहद ही शुभ होती है। इस दिन दान करना शुभ होता है। आप पंखा, जल से भरा मिट्टी का घड़ा, चप्पल, छतरी, अनाज, फल, आदि का दिन कर सकते हैं। दान करने से पितृगण प्रसन्न होते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।