फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Budh Purnima 2024 How to Think Positively Every Day know tips

Positive Thinking: महात्मा बुद्ध के ये अनमोल विचार जीवन को बनाएंगे पॉजिटिव, तनाव से मिलेगा छुटकारा

Sat, 18 May 2024 06:32 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 18 May 2024 06:32 AM IST
सार

Budh Purnima 2024: इस साल बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को मनाई जाएगी। यह तिथि बौद्ध धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होती है। माना जाता है कि इस दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और उन्हें ज्ञान की भी प्राप्ति हुई थी। 

विज्ञापन
Budh Purnima 2024 How to Think Positively Every Day know tips
Budh Purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Budh Purnima 2024: इस साल बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को मनाई जाएगी। यह तिथि बौद्ध धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होती है। माना जाता है कि इस दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और उन्हें ज्ञान की भी प्राप्ति हुई थी। बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व को न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान बुद्ध की पूजा करने पर ज्ञान की प्राप्ति होती है। दुनिया भर के लोग इस तिथि पर उनसे योग्य बुद्धि की कामना करते हैं।

विज्ञापन

गौतम बुद्ध के जीवन से हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है, उन्होंने हमेशा लोगों को अहिंसा और करुणा का भाव सिखाया। उनके अनमोल विचार वर्तमान में भी लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं, इन्हें जीवन में उतारने से समस्याओं का निवारण आसानी से होता है। ऐसे में आइए महात्मा बुद्ध के द्वारा दिए गए उपदेशों के बारे में जान लेते हैं, जो बेहतर जीवन जीने के तरीके सिखाते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

गौतम बुद्ध के अनमोल विचार

हजार लड़ाइयां करने से बेहतर है स्वयं पर  विजय प्राप्त करें। यदि आपने स्वयं पर विजय प्राप्त कर लिया तो जीत हमेशा आपकी होगी।

किसी भी घटना में उलझे नहीं रहना चाहिए, जो बीत गया सो बीत गया । जीवन में खुश रहना चाहते हैं, तो वर्तमान को जीना सीखिए।

गौतम बुद्ध के अनुसार जो जैसा सोचता है, वह वैसा ही बनता है इसलिए अच्छा व सकारात्मक सोचें।

मन में घृणा नहीं रखनी चाहिए, किसी भी चीज को प्रेम से जीता जाता है, इसलिए हमेशा प्यार बनाए रखें।

जीवन में जो मिला है, जो आपके पास मौजूद है, उसका सम्मान करें। कभी भी किसी से ईर्ष्या न करें।

गौतम बुद्ध के अनुसार खुशियां बांटने से हमेशा बढ़ती हैं, इसलिए अपने आसपास हमेशा खुशियां बनाए रखें।

बुद्ध के अनुसार मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती और इंसान भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता।

यदि कोई आपकी बुराई करता है तो यह अच्छा है, आप अपनी अच्छाई से उस बुराई को मात दे सकते हैं।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed