फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Ashtami & Navami 2024 tithi know kanya pujan shubh muhurat and rahukal time

Ashtami & Navami 2024: कल कितने बजे तक है अष्टमी और नवमी तिथि ? यहां जानें सबकुछ

Thu, 10 Oct 2024 12:30 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 10 Oct 2024 12:30 PM IST
सार

Ashtami & Navami 2024: पंचांग के अनुसार आश्विन माह की प्रतिपदा (पहले दिन) से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है, जिसका समापन नवमी तिथि पर होता है। 

विज्ञापन
Ashtami & Navami 2024 tithi know kanya pujan shubh muhurat and rahukal time
Ashtami & Navami 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ashtami & Navami 2024: पंचांग के अनुसार आश्विन माह की प्रतिपदा (पहले दिन) से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है, जिसका समापन नवमी तिथि पर होता है। इस साल 3 अक्तूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 11 अक्तूबर 2024 को है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती हैं। साथ ही देवी के आगमन की खुशी में जगह-जगह गरबा, डांडिया व धार्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं।

विज्ञापन


नवरात्रि के आखिरी दिन कन्या पूजन का विधान है। इससे साधक को व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है। साथ ही हर मनोकामनएं पूर्ण होती हैं। लेकिन इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में अष्टमी-नवमी एक दिन मनाई जा रही है। ऐसे में सवाल ये है कि नवमी तिथि पर व्रत का पारण करने वाले साधक किस मुहूर्त में कन्या पूजन कर सकते हैं ? इसी कड़ी में आइए अष्टमी-नवमी तिथि के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

अष्टमी और नवमी तिथि 
इस साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 10 अक्तूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से हो चुकी है। इसका समापन 11 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 06 मिनट पर होगा। पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि के समापन के साथ ही नवमी तिथि शुरू होगी, जो 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद दशमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। 

कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त 2024
महा अष्टमी के दिन कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 11 अक्तूबर 2024 को सुबह 07 बजकर 47 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 41 मिनट के बीच में रहेगा। फिर 10 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 08 मिनट के बीच में कन्या पूजन न करें। यह राहुकाल का समय है। आप राहु काल की समाप्ति होने के बाद दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से लेकर 01 बजकर 35 मिनट के बीच कन्या पूजन कर सकते हैं। 

कन्या पूजन 2024 शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य मुहूर्त: 06:20 ए एम से 07:47 ए एम
लाभ-उन्नति मुहूर्त: 07:47 ए एम से 09:14 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 09:14 ए एम से 10:41 ए एम
शुभ-उत्तम मुहूर्त: 12:08 पी एम से 01:34 पी एम
चर-सामान्य मुहूर्त: 04:28 पी एम से 05:55 पी एम



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed