फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   april 2021 vrat and tyohar hindu chaitra month vrat festival date navratri ram navami sheetala ashtami hanuman jayanti gudi padwa vikram samvat 2078

चैत्र माह के प्रमुख व्रत-त्योहार: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और नया विक्रम संवत् 2078 होगा आरंभ

Tue, 30 Mar 2021 12:15 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 30 Mar 2021 12:15 PM IST
सार

  • चैत्र के महीने में शीतला अष्टमी, पापमोचिनी एकादशी, प्रदोष व्रत,पूर्णिमा, चैत्र नवरात्रि, राम नवमी, महावीर जयंती, हनुमान जयंती, कामदा एकादशी जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं।
     

विज्ञापन
april 2021 vrat and tyohar hindu chaitra month vrat festival date navratri ram navami sheetala ashtami hanuman jayanti gudi padwa vikram samvat 2078
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

चैत्र का शुभ महीना आरंभ हो चुका है। यह महीना हिंदू नववर्ष का पहला महीना जाता है। चैत्र महीने से नए विक्रम संवत् की शुरुआत होती है। चैत्र के महीने नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी जैसे बड़े तीज त्योहार मनाया जाता है। आइए जानते है चैत्र माह में कब -कब कौन सा प्रमुख त्योहार मनाया जाएगा।

31 मार्च- गणेश चतुर्थी

02 अप्रैल - रंग पंचमी, गुड फ्राइडे

04 अप्रैल- शीतला अष्टमी

07 अप्रैल- पापमोचिनी एकादशी

11 अप्रैल- चैत्र अमावस्या

13 अप्रैल- नव संवत्सर 2078 प्रारंभ, वासंती नवरात्रि प्रारंभ, गुड़ी पड़वा

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 13 अप्रैल से होगी। प्रतिपदा तिथि पर घट स्थापना कर नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। इसी दिन गुड़ी पड़वा और नया विक्रम संवत् 2078 शुरू होगा। इसके अलावा रमजान का पवित्र महीना भी 13 अप्रैल से है।
विज्ञापन


15 अप्रैल- गणगौर पूजा
गणगौर पूजा पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा सुख समृद्धि और अच्छे वैवाहिक जीवन के लिए की जाएगी।

21 अप्रैल- चैत्र शुक्ल नवमी, रामनवमी, नवरात्र पूर्ण
21 अप्रैल को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा। इसी के साथ नौ दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि भी पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अप्रैल- कामदा एकादशी
हर माह दो एकादशी आती है। 23 अप्रैल को कामदा एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु के लिए व्रत रखा जाता है।

25 अप्रैल- महावीर जयंती
25 अप्रैल को महावीर जयंती मनाई जाएगी।

27 अप्रैल- चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती
हर साल चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस बार हनुमान जयंती 27 अप्रैल को है।  चैत्र पूर्णिमा तिथि पर हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed