फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Amla Navami 2024 Know the remedies to remove poverty and Vastu defects from home

Amla Navami 2024: अक्षय नवमी आज, इन उपायों से दूर होगी घर की दरिद्रता और वास्तु दोष

Sun, 10 Nov 2024 08:42 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 08:42 AM IST
सार

Akshaya Navami 2024: यदि कोई व्यक्ति अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करता है तो उसे अनंत फल की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
Amla Navami 2024 Know the remedies to remove poverty and Vastu defects from home
अक्षय नवमी का व्रत हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Akshaya Navami 2024: हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का विशेष महत्व है। इस दिन को आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करते हैं। अक्षय नवमी का अर्थ अक्षय तृतीया के समान ही है। इस दिन आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करता है तो उसे अनंत फल की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन

अक्षय नवमी का व्रत हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।  इस दिन को आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल अक्षय नवमी का व्रत 10 नवंबर को रखा जाएगा।  अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आंवले के पेड़ की भी पूजा की जाती है। पुराणों के अनुसार इसी दिन सत्ययुग का प्रारम्भ हुआ था।
विज्ञापन


अक्षय नवमी के दिन धन लाभ के लिए अपनाएं ये उपाय
ज्योतिषियों के अनुसार अक्षय नवमी के दिन गुप्त दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करके  एक टोकरी में रखें और ब्राह्मणों को दान करें। अत: ब्राह्मणों को आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करना चाहिए। इससे आपके घर की सुख-समृद्धि बढ़ेगी और नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। दूसरा उपाय यह है कि अक्षय नवमी के दिन घर की उत्तर या पूर्व दिशा में आंवले का पौधा लगाएं। इससे घर की वास्तु संबंधी कमियां दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंवले के पेड़ की जड़ में सिक्का दबाएं
आंवला नवमी पर आंवले के पेड़ की जड़ में एक सिक्का दबाना भी बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और लक्ष्मी जी का वास घर में होता है।  


आंवले के वृक्ष के नीचे कथा और आरती करें
आंवला नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कथा सुनने या पढ़ने का विशेष महत्व है। कथा सुनने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और समृद्धि का आगमन होता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed