फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Akshaya Tritiya 2024 date shubh muhurat know do and don'ts in hindi

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन न करें ये काम, घर में नहीं होगा मां लक्ष्मी का वास

Mon, 06 May 2024 04:14 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 06 May 2024 04:14 PM IST
सार

Akshaya Tritiya 2024: हर वर्ष  वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को 'अक्षय तृतीया' मनाई जाती है। इस शुभ दिन पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। देवी मां की विशेष कृपा पाने के लिए अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ है। 

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2024 date shubh muhurat know do and don'ts in hindi
अक्षय तृतीया 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Akshaya Tritiya 2024: हर वर्ष  वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को 'अक्षय तृतीया' मनाई जाती है। इस शुभ दिन पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। देवी मां की विशेष कृपा पाने के लिए अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ है। इस वर्ष 10 मई को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दौरान गजकेसरी राजयोग, सुकर्मा योग और रवि योग होने से ये सभी के लिए लाभदायक होगी। इस दिन सोना खरीदने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना गया है। इसका मतलब होता है कि इस दिन बिना किसी मुहूर्त विचार के आप कोई भी शुभ मांगलिक कार्य कर सकते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ गणेश भगवान और कुबेर महाराज की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है।

विज्ञापन


इस दौरान कुछ खास नियमों का पालन करने से ही शुभ योगों का लाभ उठाया जा सकता है। कुछ लोग अक्षय तृतीया पर कुछ ऐसी गलती कर देते हैं, जिससे मां लक्ष्मी रूठ जाती है। इसी कड़ी में आइए जानते है कि इस शुभ दिन पर क्या नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर क्या नहीं करना चाहिए?
  • अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ होता है। ऐसे में कभी भी सूर्योदय के बाद सोना नहीं चाहिए।
  • इस दिन तामसी भोजन का सेवन भूलकर भी न करें।
  • अक्षय तृतीया के दिन गलती से भी तुलसी के पत्ते न तोड़ें। इस दिन आप तुलसी का पूजन कर सकते हैं।
  • इस दिन भूलकर भी पूजा स्थान को गंदा न रहने दें। इससे मां लक्ष्मी रूठ सकती है। साथ ही घर की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें।
  • इस दौरान जुआ और झूठ जैसे गलत कामों से दूरी बनाकर रखें।
  • अक्षय तृतीया के दिन किसी भी व्यक्ति से पैसे की उधारी न करें।
  • इस दौरान प्याज और लहसुन का भी सेवन न करें।

अक्षय तृतीया पर क्या करें ?
अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त के अनुसार मां देवी की पूजा करें। साथ ही भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें। घर में 9 दीपक जलाकर सभी देवी-देवताओं की पूजा करें। ऐसा करने से परिवार में सकारात्मकता बनी रहेगी।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed