फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   2020 santan saptami vrat puja vidhi and importance

Santan Saptami 2020: बच्चों की सुख समृद्धि और उन्नति के लिए रखा जाता है संतान सप्तमी का व्रत

Tue, 25 Aug 2020 02:19 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 25 Aug 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
2020 santan saptami vrat puja vidhi and importance
संतान सप्तमी 2020: भाद्रपद महीने की शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि पर संतान सप्तमी का उपवास रखा जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने की शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि पर संतान सप्तमी का उपवास रखा जाता है। इस बार यह व्रत दो दिन मनाया जा रहा है 24 और 25 अगस्त को। मान्यता के अनुसार इस व्रत को संतान प्राप्ति, संतान की लंबी आयु, खुशहाली, समृद्धि और अच्छी सेहत की मनोकामना के साथ रखा जाता है। सप्तमी व्रत में भगवान शिव संग माता पार्वती की विशेष रूप से पूजा आराधना की जाती है। पूजा के लिए जमीन पर चौक बनाएं उस पर चौकी रखें और शंकर पार्वती की मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद कलश की स्थापना करें, उसमें आम के पत्तों के साथ नारियल रखें। आरती की थाली तैयार करे, जिसमें हल्दी, कुंकुम, चावल, कपूर, फूल, कलावा आदि सामग्री रखें। भगवान के समक्ष दीपक जलाएं। अब 7 मीठी पूड़ी को केले के पत्ते में बांधकर उसे पूजा स्थान पर रखें और संतान की रक्षा व उन्नति के लिए प्रार्थना करते हुए भगवान शिव को कलावा अर्पित करें। बाद मे कलावा धारण करने की भी प्रथा हैं  यह व्रत माता और पिता दोनों के द्वारा किया जा सकता है।

विज्ञापन


Mahalaxmi Vrat 2020: आज से शुरू हो रहा है महालक्ष्मी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
विज्ञापन


संतान सप्तमी व्रत विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ सुथरे कपड़े पहनें
- पूजा स्थल पर पहले गंगाजल से छिड़काव करें उसके बाद पूजा का संकल्प लें
- पूजा घर पर भगवान शिव और माता पार्वती की फोटो सामने रखें और आराधना करें
- फिर धूप और आरती के साथ बेलपत्र और पूजा का प्रसाद चढ़ाएं।
- प्रसाद में खीर-पूरी और मीठे पूए का भोग लगाएं।
- भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा के सामने नारियल के साथ कलश की स्थापना करें।
- इसके बाद पूजा की थाली में सभी पूजा सामग्रियां रखें जिसमें मुख्य रूप से फूल, फल, हल्दी, कुंकुम, चावल, कपूर, कलावा आदि रखें।
- संतान सप्तमी व्रत में माता और पिता दोनों का ही पूजा में शामिल होना आवश्यक होता है।
- पूजा के बाद भगवान शिव और माता पार्वती की आरती उतारें और हाथों में कलावा बांधे। इसके बाद संतान की सुख और समृद्धि के लिए मन में आशीर्वाद मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed