फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   Sidhi: Harsh fire in wedding celebration, groom's brother shot in stomach

Sidhi: शादी के जश्न में हर्ष फायर, दूल्हे के भाई को पेट में लगी गोली, गंभीर हालत में रीवा रेफर

Thu, 04 May 2023 12:03 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 04 May 2023 12:03 AM IST
सार

पहला फायर हवा में किया गया। दूसरा फायर किया जा रहा था तो गोली अटक गई। बंदूक को नीचे किया गया और नीचे करते ही बंदूक से गोली फायर हो गई और युवक के पेट पर जा घुसी।

विज्ञापन
Sidhi: Harsh fire in wedding celebration, groom's brother shot in stomach
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में हर्ष फायर के दौरान युवक को गोली लगी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीधी शहर के साईं मैरिज गार्डन में हर्ष फायर में एक युवक गंभीर घायल हो गया। उसके पेट में गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल युवक दूल्हे का रिश्ते में भाई लगता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सीधी जिले के दक्षिण करौंदिया का है। जहां मंगलवार देर रात करीब 11 बजे शादी का जश्न गम में तब्दील हो गया। नाच-गाने के दौरान हर्ष फायरिंग हुई और हर्ष फायरिंग के दौरान ही हादसे में एक युवक के पेट पर गोली जा घुसी। बताया गया कि करौंदिया निवासी अंकित सिंह की शादी थी। जिनके कार्यक्रम का आयोजन साईं मैरिज गार्डन में किया गया था। जहां बरात नाचते-गाते मैरिज गार्डन में पहुंची, जहां लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायर किया गया। पहला फायर हवा में किया गया। दूसरा फायर किया जा रहा था तो गोली अटक गई। बंदूक को नीचे किया गया और नीचे करते ही बंदूक से गोली फायर हो गई और युवक के पेट पर जा घुसी।
विज्ञापन


इस हर्ष फायर से निकली गोली ब्रह्मदेव सिंह के पेट में घुसी थी जो उस शादी होने वाले युवक का रिश्ते का भाई लगता है। घटना के बाद हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उपचार के लिए उसे सीधी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर घायल को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पूरे मामले की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी जमोडी शेषमणि मिश्रा मौके पर पहुंचे और कार्यवाई में जुट गए। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह गोली चलाने वाला कौन था। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed