{"_id":"63c4fa3287f0aa55fe4e9bb5","slug":"mp-news-lover-committed-suicide-by-hanging-himself-with-his-girlfriend-dupatta-in-sidhi-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रेमी ने प्रेमिका के दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने बयान में बताई गंभीर बातें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रेमी ने प्रेमिका के दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने बयान में बताई गंभीर बातें...
Mon, 16 Jan 2023 12:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 16 Jan 2023 12:48 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक युवक ने आत्महत्या कर लिया है। दरअसल, मृतक युवक एक युवती से प्रेम करता था, उसी के ही दुपट्टे से युवक ने पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले में मझौली थाना एरिया के तहत आने वाले ग्राम देवरी में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। युवक जिस युवती से प्रेम करता था, उसी के ही दुपट्टे से पेड़ पर फांसी का फंदा लगा लिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मझौली थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक पांच निवासी शिवप्रसाद कोल (19) के रूप में हुई है। मृतक के पिता का नाम राजेंद्र उर्फ राजा कोल है। मृतक के पिता ने बताया, वह मझौली के समीप ग्राम देवरी निवासी एक स्वजातीय युवती से प्यार करता था। 15 जनवरी को शिव धाम महान घाट के मेला में दोनों साथ-साथ घूमते भी देखे गए थे। लेकिन देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों की ओर से खोजबीन की गई। रात में कोई पता नहीं चला और जब सुबह हुआ तो गांव देवरी में उसके प्रेमिका के घर के पास दुपट्टे में एक पेड़ में लटका उसका शव कुछ लोगों ने देखा।
विज्ञापन
वहीं, जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तब वे घटनास्थल पर पहुंचे। शव को देखते ही हत्या की आशंका व्यक्त करने लगे। पिता का कहना था, यह दुपट्टा और ऊपर पहने ठंड का कपड़ा उसके प्रेमिका का है, जिस जूते को पहनकर लटका हुआ है, उसे पहनकर पेड़ पर नहीं चढ़ा जा सकता है। जबकि घटना बता रही है कि पेड़ पर चढ़ने के बाद ही फांसी लगाया है।
विज्ञापन
परिजनों ने यह भी बताया, दोनों का प्रेम-प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था, जिसकी जानकारी लड़की के माता-पिता को भी थी। सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने की चर्चा भी चल रही थी। इसलिए आत्महत्या करने की कोई बात ही नहीं है। पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी मझौली दीपक सिंह बघेल ने भी जानकारी दी। साथ ही बताया कि यह हत्या है या आत्महत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
