{"_id":"63cf9929cef34d4ee5004fa0","slug":"mp-news-bear-attacked-an-old-man-who-went-to-dig-medicine-in-the-forest-seriously-injured-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जंगल में दवा खोदने गए बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जंगल में दवा खोदने गए बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से हुआ घायल
Tue, 24 Jan 2023 02:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 24 Jan 2023 02:09 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले से बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व में जंगली जानवरों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। एक बार फिर से भालू ने आतंक मचाया है और एक बुजुर्ग के ऊपर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
पूरा मामला सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र से भालू के हमले की एक घटना और निकलकर सामने आई है। यहां कुसमी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत हरदी के बुजुर्ग अमरजीत सिंह (62) पिता विश्वनाथ सिंह निवासी हरदी, जो दवा खोदने के लिए घर से बाहर जंगल गया हुआ था। यहां एक भालू से अचानक बुजुर्ग का सामना हो गया और भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे अमरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग को जहां परिजनों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोंडी लाया गया, जहां पर उनका इलाज किया गया है। बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
