फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   High speed motorcycle uncontrolled and fell from the bridge, two youths died in the accident, Majhauli inciden

Accident News: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल से गिरी, हादसे में दो युवकों की मौत, मझौली की घटना

Fri, 03 Mar 2023 04:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 04:18 PM IST
सार

मझौली के कोठार पुल से एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। मृतक खड़खड़ी से करमाई देवालय जा रहे थे।

विज्ञापन
High speed motorcycle uncontrolled and fell from the bridge, two youths died in the accident, Majhauli inciden
कोठार पुल से गिरी बाइक, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत कोठार पुल के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। दोनों लोग मोटरसाइकिल से ग्राम खड़खड़ी से करमाई देवालय जा रहे थे, उसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर कोठार पुल से नीचे गिर गई। जिसके चलते बाइक सवारों को सर पर गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मझौली थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम खड़खड़ी के रहने वाले दोनों युवक करमाई देवालय जा रहे थे। जिनकी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 18 एम यू 8511 अचानक अनियंत्रित हो कर पुल से नीचे गिर गई, हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। मृतकों का नाम सुरेश कुमार सिंह एवं लालमन सिंह  है। दोनों खड़गड़ी के ही रहने वाले थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed