फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   Executive engineer of PWD arrested for taking bribe of fifty thousand

MP News: पचास हजार की रिश्वत लेते पीडब्ल्यूडी का कार्यपालक यंत्री गिरफ्तार, बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस

Tue, 27 Sep 2022 10:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 27 Sep 2022 10:35 PM IST
सार

सीधी के लोक निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पचास हजार रपय़े की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए हैं। रीवा लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा है। 21 लाख का बिल पास कराने के लिए कमीशन के नाम पर रिश्वत मांगी थी। 

विज्ञापन
Executive engineer of PWD arrested for taking bribe of fifty thousand
रिश्वल लेने के आरोप में गिरफ्तार कार्यपालक अभियंता। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीवा लोकायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसने यह रकम ठेकेदार का बिल पास कराने के नाम पर मांगी थी। बताया गया कि आरोपी ने दस हजार रुपये पहले ले लिए थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीधी के रहने वाले ठेकेदार हल्के सोनी ने रीवा लोकायुक्त से रिश्वत मामले की शिकायत की थी। उसने बताया था कि सड़क, बाउंड्री और नाली निर्माण के काम का 21 लाख का बिल बकाया था। इसके लिए वह आठ महीने से चक्कर लगा रहा था। जिसे पास कराने के लिए वह लोक निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता डीके सिंह से मिला था। उन्होंने काम कराने के बदले कमीशन की मांग की थी। तीन दिन पहले ही उसने दस हजार रुपये ले लिए थे, पर काम नहीं कर रहा था। आवेदक की शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को  रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई गई। 
विज्ञापन


एसपी लोकायुक्त रीवा गोपाल सिंह धाकड़ के निर्देश पर 12 सदस्यीय टीम बनाई गई। मंगलवार को आवेदक को आरोपी के पास रुपये लेकर भेजा गया। आरोपी ने आवेदक हल्के को सीधी लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में बुलवाया था। जैसे ही आरोपी ने रुपये लिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed