फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   Conversion case in MP Sidhi district five people arrested

MP News: सीधी में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, ग्रामीणों ने किया हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार

Sat, 17 Dec 2022 12:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Dec 2022 12:43 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। मामले के सामने आते ही ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Conversion case in MP Sidhi district five people arrested
पांच लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मांतरण का खेल अब मध्यप्रदेश के सीधी जिले में भी पहुंच गया है। बहरी तहसील के नकझर गांव में शुक्रवार को पंडाल लगाकर धर्मांतरण करने की जानकारी ग्रामीणों को लगी थी। जहां ग्रामीणों ने हंगामा कर इसकी शिकायत बहरी थाना प्रभारी को दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके से प्रार्थना के दस्तावेज भी प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन


बहरी थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम नकझर में दोपहर करीब 3 बजे एक पंडाल लगाया गया था,जिसमें महिला सशक्तीकरण और कुपोषण का पोस्टर भी लगा था। यहां सौ से अधिक आदिवासियों और ग्रामीणों को यहां बुलाया गया था। पंडाल में कुर्सियां भी लगाई गई थी और मंच भी बना हुआ था। साथ ही पांच लोग यहां ग्रामीणों को बरगला रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि ये लोग ग्रामीणों को समझा रहे थे कि धर्मांतरण के बाद वे बीमार नहीं होंगे। भूत-प्रेत और जादू-टोने से भी वे बच जाएंगे। कार्यक्रम के बाद प्रार्थना सभा भी आयोजित होनी थी, लेकिन इसके पहले ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। पुलिस को मौके से तीन रजिस्टर भी मिले हैं। पुलिस को यहां से कई प्रार्थना के पत्र सहित अन्य दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस ने सिंगरौली के दो और एक सीधी जिले के एक निवासी के साथ दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीधी जिला एडिशनल एसपी अंजू लता प्ले ने जानकारी देते हुए बताया है कि ग्रामीणों ने नकझर गांव में धर्मांतरण कराने की शिकायत बहरी थाना में की थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed