फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   Contractual health workers on strike for their demands in MP Sidhi

Sidhi: 'सुन लो 'मामा'...हम संविदा स्वास्थ्य कर्मी कड़ाके की सर्दी में हड़ताल पर हैं,' कुछ यूं किया विरोध

Sun, 25 Dec 2022 06:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 25 Dec 2022 06:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में सीधी जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खिचड़ी बनाकर लोगों को वितरित करते हुए विरोध दर्ज कराया है। संविदा कर्मचारियों ने बताया, हम लोग इतने कम वेतन में सिर्फ खिचड़ी ही पका सकते हैं। हम अपनी मांगों को लेकर लगातार 11 दिन से हडताल पर हैं।

विज्ञापन
Contractual health workers on strike for their demands in MP Sidhi
खिचड़ी बनाकर दर्ज कराया विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीधी जिले में विरोध जताने के लिए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सांकेतिक रूप में खिचड़ी बनाई, जिसका नाम संविदा खिचड़ी रखा गया और हड़ताल स्थल पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी के अध्यक्ष राजीव गौतम ने बताया, राज्य कार्यकारणी के दिए निर्देश के अनुसार हमारे द्वारा खिचड़ी बनाकर विरोध किया जा रहा है। शासन-प्रशासन हमारी मांगों को लेकर जिस तरह मूकदर्शक बना हुआ है, उससे यही समझ आता है कि हमारे धैर्य की परीक्षा ली जा रही है। लेकिन हम भी इस बार आर-पार के मूड में हैं और आने वाले दिनो में हम मुख्यमंत्री निवास का भी घेराव करेंगे। साथ ही जिले में आने वाले समस्त जनप्रतिनिधियों का भी घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


सर्दी में बैठकर हड़ताल कर रहे...
संविदा कर्मी लगातार 10 दिन से ठंड में बैठकर हडडताल कर रहे हैं। उधर, कोरोना दस्तक की आहट आ रही है और हम सब हड़ताल पर हैं। अगर आम जनता को परेशानी होगी तो समस्त जिम्मेदारी 'मामा' की होगी। क्योंकि उनके द्वारा कहा गया था कि संविदा कर्मचारी एक कलंक हैं, इसे मैं खत्म करूंगा। लेकिन आज भी हम इस कलंक को ढो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे राज्य की स्वास्थ्य बदहाल...
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरे राज्य की स्वास्थ्य बदहाल हो गई है। इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं है। आने वाले दिनों में जिस तरह कोरोना दूसरे देशों में पैर पसार रहा है, वो दिन दूर नहीं जब हमारे यहां भी दस्तक दे देगा। एक तरफ सरकार कहती है कि कोरोना को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। वहीं, संविदा कर्मचारी हडताल पर हैं। सरकार का इस तरह का विरोधाभाष बयान समझ के परे है। आखिर में जनता को ही बलि का बकरा बनना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed