हिमाचल: 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, मां-बेटे और पत्नी की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला-कालका एनएच पर परवाणू के टीटीआर चौक के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मां-बेटे और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सभी शिमला घूमने के बाद अपने घर अंबाला लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसा वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। ग्रामीणों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचित किया।
रात करीब दो बजे गहरी खाई में फंसे शवों को पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से निकाला। मृतकों की पहचान गौरव बोंबाल (38) पुत्र ललित बोंबाल, उनकी पत्नी अंकिता (34 ) और मां वीना निवासी डिफेंस कॉलोनी सेक्टर-सी अंबाला कैंट (हरियाणा) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार जब मौके पर पहुंचे तो पाया कि कार 500 फीट नीचे खड्ड में गिरी थी जबकि तीनों सवार खड़ी ढांक में बीच में फंसे हुए हैं। दो टीमों ने रात करीब दो बजे तक रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला। सुबह तीन बजे इन्हें ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित किया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि एनएच पर वीरवार देर शाम तूफान व हल्की बारिश हो रही थी। सोलन से परवाणू की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होने से खाई में गिर गई है। मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। एएसपी सोलन शिव कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।