फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tamanna became air hostess in five star airlines hails from Haripur village Kunihar solan Himachal

कुनिहार के हरिपुर गांव की तमन्ना बनीं एयर होस्टेस

Sun, 23 Feb 2020 01:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुनिहार (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, कुनिहार (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Feb 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Tamanna became air hostess in five star airlines hails from Haripur village Kunihar solan Himachal
- फोटो : अमर उजाला

कुनिहार के समीप हरिपुर गांव की बेटी तमन्ना कौंडल ने फाइव स्टार एयरलाइंस में एयर होस्टेस बनकर अपने गांव, माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तमन्ना कौंडल की कामयाबी से कुनिहार की अन्य लड़कियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। कठिन परिश्रम और लगन के बलबूते तमन्ना कौंडल का एयर होस्टेस के लिए चयन हुआ है। दिल्ली से प्रशिक्षण हासिल कर तमन्ना बतौर एयर होस्टेस काम कर रही हैं।

विज्ञापन


तमन्ना के पिता अनिल कौंडल और माता सुनीता कौंडल ने बताया कि उनकी बेटी ने बारहवीं तक की पढ़ाई एसवीएन पब्लिक स्कूल कुनिहार से की है। तमन्ना में बचपन से ही कुछ करने का जज्बा था। तमन्ना के पिता आइटीबीपी से सेवानिवृत्त हुए हैं और माता भी आइटीबीपी में कार्यरत हैं। तमन्ना की माता ने कहा कि उनकी बेटी अपने गांव से पहली एयर होस्टेस बनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed