फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shuchita 16th rank Indian Engineering Services from Kasauli in Solan in himachal pradesh

आईईएस परीक्षा में कसौली की शुचिता को 16वां रैंक

Tue, 29 Oct 2019 07:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 29 Oct 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Shuchita 16th rank Indian Engineering Services from Kasauli in Solan in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

भारतीय अभियंता सेवा (आईईएस) में कसौली की शुचिता अरोड़ा ने 16वां रैंक हासिल किया है। यूपीएससी की ओर से नतीजों की घोषणा कर दी गई है। शुचिता अरोड़ा एनआईटी हमीरपुर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की है। उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल कसौली से की।

विज्ञापन


आर्मी स्कूल डगशाई से जमा दो की पढ़ाई पूरी की है। शुचिता के पिता कसौली सीआरआई में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनकी मां एमएससी-बीएड हैं। शुचिता ने बताया कि वे अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और दोस्तों को देना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा पास करने के लिए बहुत अधिक समय देने की जरूरत होती है।
विज्ञापन


आईईएस परीक्षा में देश भर से करीब दो लाख युवा हर वर्ष अपने-अपने ट्रेड में बैठते हैं। भारत सरकार तीन चरणों को पार करने वाले युवाओं को आईईएस में चयनित करती हैं।  पहला आईईएस की शुरूआती परीक्षा, उसके बाद मुख्य परीक्षा और अंत में व्यक्तित्व परीक्षण किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed