फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Renuka singh thakur Played cricket with boys in village, now will fulfill her father's dream in Australia

शिमला: लड़कों संग खेला क्रिकेट, अब आस्ट्रेलिया में पिता का सपना पूरा करेंगीं रोहड़ू की रेणुका, टीम इंडिया में हुआ चयन

Wed, 25 Aug 2021 09:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Aug 2021 09:36 PM IST
सार

रेणुका हिमाचल की एकमात्र महिला गेंदबाज हैं। जिन्होंने नेशनल टूर्नामेंट में हैट्रिक ली। अंडर-19 में कर्नाटक के खिलाफ रेणुका ने हैट्रिक बनाते हुए कुल पांच विकेट लिए। इस साल सीनियर नेशनल टूर्नामेंट में रेणुका ने कुल नौ विकेट झटके।

विज्ञापन
Renuka singh thakur Played cricket with boys in village, now will fulfill her father's dream in Australia
रोहड़ू की रेणुका सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिता का सपना पूरा करने के लिए गांव के मैदान में कभी लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने वाली हिमाचल प्रदेश की रेणुका सिंह ठाकुर टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनेंगी। धर्मशाला क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करने वाली रोहड़ू की पारसा गांव की मध्यम गति की गेंदबाज रेणुका का चयन आस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी-20 क्रिकेट टीम में हुआ है।

विज्ञापन


इस मुकाम तक पहुंचीं रेणुका का क्रिकेट का सफर आसान नहीं रहा है। तीन साल की उम्र में पिता कोखोने के बाद परिवार की जिम्मेदारी मां पर आ गई। मां ने उस समय आईपीएच विभाग में चतुर्थ श्रेणी के तौर पर नौकरी शुरू की। रेणुका के पिता का सपना था कि उनकी बेटी और बेटा भारतीय टीम के लिए खेलें। 
विज्ञापन


गांव में उस समय लड़कियां कम ही क्रिकेट खेलती थी। गांव के मैदान में रेणुका लड़कों को क्रिकेट खेलते हुए देखते थी। रेणुका को भाई से क्रिकेट खेलने की प्रेरणा मिली। एक दिन मैदान पहुंचकर रेणुका ने कहा कि वह भी खेलेंगी। हर रोज रेणुका लड़कों के साथ क्रिकेट खेलतीं। मां ने भी रेणुका को कभी क्रिकेट खेलने से नहीं रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एचपीसीए ने साल 2009 में कांगड़ा में अकादमी खोली। जो अब धर्मशाला में चल रही है। तब रेणुका 14 साल की थी। कांगड़ा जाकर रेणुका ने ट्रायल दिया और चयन भी हो गया। रेणुका के कोच पवन सेन ने बताया कि रेणुका में क्रिकेट को लेकर बहुत जुनून था। जूनियर और सीनियर वर्ग में अच्छा प्रदर्शन किया। 2019 में रेणुका भारत की ए टीम के लिए चयनित हुईं। तब भी टीम आस्ट्रेलिया गई थी। 


हैट्रिक लेने वाली हिमाचल की एकमात्र गेंदबाज
रेणुका हिमाचल की एकमात्र महिला गेंदबाज हैं। जिन्होंने नेशनल टूर्नामेंट में हैट्रिक ली। अंडर-19 में कर्नाटक के खिलाफ रेणुका ने हैट्रिक बनाते हुए कुल पांच विकेट लिए। इस साल सीनियर नेशनल टूर्नामेंट में रेणुका ने कुल नौ विकेट झटके।

कोच पवन सेन को किया फोन, बोलीं- सपना पूरा हो गया
जब रेणुका का चयन भारत की सीनियर टीम के लिए हुआ तो उन्होंने धर्मशाला में कोच पवन सेन को फोन किया और कहा कि सर सपना पूरा हो गया। 

हरलीन देओल भी जाएंगीं आस्ट्रेलिया
हिमाचल की आलराउंडर हरलीन देओल का चयन भी आस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ है। हरलीन इससे पहले भी टीम इंडिया के लिए खेल चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed