फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pratibha Ranta of Himachal will debut on the small screen with a TV serial

टीवी सीरियल से छोटे पर्दे पर डेब्यू करेंगी हिमाचल की प्रतिभा रांटा

Sun, 26 Jan 2020 11:26 AM IST
Krishan Singh राजेश हंसरेटा, अमर उजाला, रोहडू
राजेश हंसरेटा, अमर उजाला, रोहडू Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Jan 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
pratibha Ranta of Himachal will debut on the small screen with a TV serial
प्रतिभा रांटा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के शिमला जिले की टिक्कर तहसील के दरोटी गांव की प्रतिभा रांटा जल्द छोटे पर्दे पर नजर आएंगी। वह एक प्राईम टाइम शो से छोटे पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। सीरियल में मुख्य किरदार निभा रही हैं। लव स्टोरी पर आधारित यह सीरियल मार्च महीने में शुरू होगा। प्रतिभा रांटा ने जमा दो तक शिक्षा चैल्सी स्कूल शिमला से ली है। वर्तमान में मुंबई में फिल्म मेकिंग में ग्रैजुएशन कर रही हैं। प्रतिभा की बड़ी बहन आभा भी मुंबई में उनके साथ रहती हैं।

विज्ञापन


वह वर्ष 2018 में मिस मुंबई रह चुकी हैं। प्रतिभा को टीवी सीरियल में काम करने का मौका मिला है। सीरियल में वह चाहत नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। चाहत टॉप की डॉक्टर बनना चाहती हैं। गरीबों की सहायता के लिए कार्य करना चाहती हैं। अभी सीरियल शुरू होने की तारीख फाइनल नहीं की गई है। बेटी की इस उपलब्धि से उसके दादा अमीचंद रांटा, दादी शांति रांटा, पिता राजेश रांटा और माता संधीशना रांटा भी उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed