फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   NIT hamirpur himachal student Nishant hada got Annual package of 1.51 crores in US finance company Bloomberg

हिमाचल: एनआईटी हमीरपुर के छात्र निशांत को 1.51 करोड़ का सालाना पैकेज, अमेरिका की कंपनी में नियुक्ति

Mon, 20 Sep 2021 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Sep 2021 08:43 PM IST
सार

सालाना 1.51 करोड़ रुपये का पैकेज पाकर निशांत ने संस्थान के प्लेसमेंट पैकेज के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यही नहीं, यह उत्तर भारत का सर्वाधिक पैकेज माना जा रहा है। इससे पूर्व जून 2019 में एनआईटी हमीरपुर के ही कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के दोहरी डिग्री बीटेक और एमटेक कार्यक्रम के छात्र परम सिंह की 1.20 करोड़ के सालाना पैकेज पर अमेरिका की एक साफ्टवेयर कंपनी में नियुक्ति हुई थी।

विज्ञापन
NIT hamirpur himachal student Nishant hada got Annual package of 1.51 crores in US finance company Bloomberg
एनआईटी हमीरपुर के छात्र निशांत हाडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर के 21 वर्षीय छात्र निशांत हाडा को डेढ़ करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्लेसमेंट पैकेज मिला है। कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के दोहरी डिग्री बीटेक और एमटेक कार्यक्रम के अंतिम वर्ष के छात्र निशांत का चयन अमेरिका की फाइनांस कंपनी ब्लूमबर्ग के लिए हुआ है। सालाना 1.51 करोड़ रुपये का पैकेज पाकर निशांत ने संस्थान के प्लेसमेंट पैकेज के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि यह उत्तर भारत के एनआईटी का सर्वाधिक पैकेज है। इससे पूर्व जून 2019 में एनआईटी हमीरपुर के ही कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के दोहरी डिग्री बीटेक और एमटेक कार्यक्रम के छात्र परम सिंह की 1.20 करोड़ के सालाना पैकेज पर अमेरिका की एक साफ्टवेयर कंपनी में नियुक्ति हुई थी। निशांत ने बताया कि इस साल दिसंबर में अपनी डिग्री पूरी करेंगे जबकि अमेरिकन कंपनी में सितंबर 2022 से पूर्व ज्वाइनिंग देनी है।

विज्ञापन


निशांत मूलत: राजस्थान के हैं। उनके पिता देवेंद्र सिंह एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर हैं और माता सरिता सिंह स्कूल में सेवारत हैं। एनआईटी हमीरपुर के कार्यकारी निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी, रजिस्ट्रार प्रो. योगेश गुप्ता और कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. टीपी शर्मा ने निशांत और उनके माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। प्रो. अवस्थी ने बताया कि संस्थान का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने नई शिक्षा नीति विशेष रूप से बहु-प्रवेश-एकाधिक निकास की सुविधा शुरू की है। विद्यार्थियों को लघु शोध निबंध कार्य के साथ इंटर्नशिप और छात्रों को भविष्य में उद्योग में एक सेमेस्टर की इंटर्नशिप की अनुमति देने के लिए संस्थान योजना बना रहा है। बशर्ते वे छात्रवृत्ति सहित प्रशिक्षण पाने की स्थिति में हों। इससे यह फायदा होगा कि वे भविष्य में संबंधित कंपनी में नौकरी पाने में समर्थ होंगे। 
विज्ञापन


चयन से पूर्व पांच बार ऑनलाइन इंटरव्यू
निशांत ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में ब्लूमबर्ग के पुणे ऑफिस में आवेदन किया था। कंपनी ने चयन से पूर्व पांच बार ऑनलाइन इंटरव्यू लिया। 31 मई से 6 अगस्त तक कंपनी में काम करने के बाद उत्कृष्टता को देखते हुए लंदन ऑफिस के लिए उनका चयन हुआ। लेकिन समझौता वार्ता के बाद निशांत ने न्यूयार्क को अपनी पहली पसंद बताया। कंपनी ने डेढ़ करोड़ से अधिक सालाना पैकेज सहित प्री प्लेसमेंट ऑफर लेटर दिया है। निशांत ने बीटेक में 9.55 सीजीपीए हासिल किए हैं। निशांत 2019 में जर्मनी बर्लिन में एक अन्य कंपनी में भी ऑनलाइन इंटरनशिप कार्यक्रम में भाग ले चुके हैं। निशांत विश्व की तीन टॉप यूनिवर्सिटी प्रिंसटन, करनेजिया मेलॉन, यूनिवर्सिटी ऑफ अलवेर्टा में भी इंटरनशिप कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed