फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   NDA topper 2021 Aditya Rana receives warm welcome on his arrival in Una Himachal Pradesh

एनडीए परीक्षा में देश भर में अव्वल रहे आदित्य का घर पहुंचने पर भव्य स्वागत

Sun, 18 Jul 2021 08:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, टाहलीवाल (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, टाहलीवाल (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 18 Jul 2021 08:05 PM IST
सार

आदित्य के दादा भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। वह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भाग ले चुके हैं। परदादा भी द्वितीय विश्व युद्ध में भाग ले चुके हैं।

विज्ञापन
NDA topper 2021 Aditya Rana receives warm welcome on his arrival in Una Himachal Pradesh
औद्योगिक एसोसिएशन ने आदित्य राणा को सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनडीए परीक्षा में देश भर में प्रथम स्थान हासिल करने वाले आदित्य राणा रविवार सुबह 10 बजे अपने घर बाथड़ी पहुंचे। परिजनों और अन्य लोगों ने यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया। आदित्य के पिता कर्नल रवि पाल राणा 25 सालों से सेना में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जम्मू, पुणे और अखनूर में हुई है। आठवीं कक्षा आदित्य ने राष्ट्रीय इंडियन मिल्ट्री कॉलेज में की है।

विज्ञापन


हिमाचल की एकमात्र सीट में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून गए। आदित्य को पढ़ाई के अलावा वाद-विवाद, तैराकी, हॉकी और बास्केटबाल खेल के साथ खेतीबाड़ी का भी शौक है। आदित्य एनडीए की ट्रेनिंग के बाद इंडियन नेवी में फाइटर पायलट बनना चाहते हैं। आदित्य ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन


आदित्य के दादा भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। वह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भाग ले चुके हैं। परदादा भी द्वितीय विश्व युद्ध में भाग ले चुके हैं। नाना और परनाना भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक एसोसिएशन हरोली ब्लॉक ने एनडीए परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बाथड़ी के आदित्य राणा को पगड़ी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान औद्योगिक एसोसिएशन के चेयरमैन राकेश कौशल, महासचिव रोहित वर्मा, संजीव सेखड़ी, आरके नाग, सुखविंद्र सिंह, नागेंद्र शर्मा, आरसी तनेजा, आरके शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed