फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mridula sharma appointed as civil judge qualify hp judicial service exam

वकील की बेटी मृदुला शर्मा बनीं सिविल जज, क्षेत्र का नाम किया रोशन

Sun, 04 Jul 2021 08:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)/सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)/सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 04 Jul 2021 08:57 PM IST
सार

मृदुला ने कहा कि आज के युवाओं को लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। यदि उनके अंदर किसी लक्ष्य को प्राप्त करने का इरादा हो तो आपसे सफलता जरूर मिलती है।

विज्ञापन
Mridula sharma appointed as civil judge qualify hp judicial service exam
मृदुला शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सोलन जिले के अर्की की मृदुला शर्मा ने सिविल जज बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मृदुला मूल रूप से अर्की के फांवा (शालाघाट) गांव की रहने वाली हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई ज्यादातर सोलन में हुई। पिता अविनाश शर्मा और भाई प्रांशुल शर्मा सोलन में जिला न्यायालय में एडवोकेट हैं। माता मीना शर्मा सरकारी कर्मचारी हैं।

विज्ञापन


बता दें कि मृदुल के दादा स्वर्गीय मेहर चंद शर्मा क्षेत्र के जाने माने अधिवक्ता थे। अविनाश शर्मा ने बताया मृदुला पहले से ही पढ़ाई में काफी तेज थीं। मृदुला ने दसवीं की परीक्षा सोलन से पास की। 12वीं की परीक्षा चंडीगढ़ के सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल से पास की। इसके पश्चात 2015 में एलआर विवि सोलन से लॉ की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने जिला न्यायालय में अपने पिता के साथ प्रैक्टिस शुरू कर दी तथा सिविल सर्विस की तैयारी भी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सिविल जज बनकर आज वह मुकाम हासिल कर लिया मृदुला ने कहा कि यह सब उनके माता-पिता और बड़ों के आशीर्वाद से ही हो पाया है। मृदुला ने कहा कि आज के युवाओं को लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। यदि उनके अंदर किसी लक्ष्य को प्राप्त करने का  इरादा हो तो आपसे सफलता जरूर मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mridula sharma appointed as civil judge qualify hp judicial service exam
कर्ण प्रताप - फोटो : अमर उजाला

सुंदरनगर के पुंघ के निवासी कर्ण प्रताप ने हिमाचल न्यायाधीश सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करके न्यायाधीश बनने का गौरव हासिल किया है। कर्ण प्रताप के पिता कुलदीप ठाकुर राज्य बिजली बोर्ड से बतौर अधिशासी अभियंता सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। कर्ण प्रताप ने स्कूल की पढ़ाई सुंदरनगर से तथा कानून की पढ़ाई देहरादून से की है। वर्तमान में वह विधि अधिकारी के रूप में सेवारत हैं। कर्ण प्रताप जज बनने का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों के अच्छे मार्गदर्शन को देते हैं।

लोक सेवा आयोग ने जारी किया परिणाम, 11 न्यायिक अधिकारी बने 
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश ज्यूडिशियल सेवाएं (एचपीजेएस) के 11 चयनित प्रत्याशियों के  नामों की सूची जारी की है। आयोग ने इन पदों के लिए 1 से 3 जुलाई तक साक्षात्कार रखे हैं। आयोग के अनुसार जिन प्रत्याशियों का चयन हुआ है, उनमें सामान्य वर्ग के नोरमा जैन, गीतिका यादव, शुभांगी जोशी, मृदुला शर्मा, टीना मल्होत्रा, वरुण, कर्म प्रताप सिंह, अक्ष सरोहा, ओबीसी वर्ग में सोनिया शर्मा व शशिकांत और अनुसूचित जाति वर्ग में प्रिया डोगरा शामिल हैं। चयनित प्रत्याशियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed