{"_id":"5df631a88ebc3e879c0100ae","slug":"miss-india-international-kavita-warm-welcome-in-rohru-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस इंडिया इंटरनेशनल बनीं कविता के स्वागत में रोहड़ू बाजार में रोड शो","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
मिस इंडिया इंटरनेशनल बनीं कविता के स्वागत में रोहड़ू बाजार में रोड शो
Sun, 15 Dec 2019 06:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 Dec 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मिस इंडिया इंटरनेशनल बनी कविता ब्रामता का रविवार को रोहड़ू पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कविता के अभिनंदन में आयोजित समारोह में एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कविता ब्रामता को लेकर रोहड़ू बाजार में रोड शो का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
उपमंडल के करासा गांव की कविता ब्रामता ने थाईलैंड में आयोजित मिस इंडिया इंटरनेशनल में प्रथम स्थान हासिल किया है। मिस इंडिया इंटरनेशनल का आयोजन अनगिमा मैनेजमेंट के तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन
जिसमें कविता ब्रामता मिस इंडिया चुनी गई हैं। मिस इंडिया इंटरनेशनल के खिताब के साथ कविता ने बेस्ट कैटवॉक अवार्ड भी अपने ही नाम किया है। रविवार को कविता ब्रामता को लेकर स्थानीय लोगों ने रोड शो किया। कविता की इस उपलब्धि से सभी ग्रामीणों में उत्साह है।
विज्ञापन
एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि कविता ब्रामता ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड प्राप्त करना अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने कविता के माता पितो को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
इस मौके पर करासा पंचायत प्रधान हेमा चौहान, उकली महैंदली पंचायत प्रधान रमेश चौहान, उपप्रधान चतर सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुषमा ब्रामता, बलवीर ब्रामता, कविता ब्रामता, राजेश सिथटा, सुरेंद्र, नरेंद्र सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।