भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ फूटा गुस्सा, जगह-जगह प्रदर्शन, पुतला फूंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के सार्वजनिक मंच से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर की अभद्र टिप्पणी और गाली पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कांग्रेस भवन से लेकर डीसी दफ्तर तक रैली निकाली।
डीसी कार्यालय के बाहर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सतपाल सत्ती का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी की शिमला शहरी इकाई और ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान हायो सत्तिया तेरा स्यापा पे गया....ए कि होया सत्ती मोया...नारों के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर अपनी भड़ास निकाली।
शहरी अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि राजनीति का इससे निम्न स्तर उन्होंने आज तक नहीं देखा। कहा कि पार्टी के अध्यक्ष पद पर विराजमान व्यक्ति अपने शब्दों का चयन सही ढंग से न कर पाए यह हैरत भरा है। विपक्ष से विचारधारा की लड़ाई सदियों से चली आ रही है लेकिन भाजपा द्वारा यह अनोखी पौध तैयार की जा रही है, जहां न शब्दों की मर्यादा है न बड़े छोटे का मान सम्मान।
जिला अध्यक्ष एवं शिमला शहरी अध्यक्ष अरुण शर्मा की अगुवाई में किए प्रदर्शन में महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी हार को देख बौखला गई है। सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए सार्वजनिक मंच से कांग्रेस अध्यक्ष पर ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के इस तरह की भाषा का प्रयोग करने से साफ है कि भाजपा में कैसे संस्कार और सोच के लोग हैं।
उनके बयान से देवभूमि हिमाचल शर्मसार हुई है। यह सीधे तौर पर पूरी नारी जाति का अपमान है। ऐसी अमर्यादित टिप्पणी जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। कुछ प्रदेशों में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब बौखलाहट में भाजपा के नेताओं को लोकसभा में सीटें और सत्ता गवांने का डर सता रहा है। वह अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे। शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सीएम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की इस टिप्पणी पर स्थिति साफ करें।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा ने कहा कि सतपाल सत्ती ने जिस तरह से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। इसके पूरे देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। कहा कि वह माफी मांगे नहीं तो उनके खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेंगे। यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी तो पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन होंगे। उनके इस बयान को लेकर कानूनी कार्रवाई भी कांग्रेस कर रही है। कहा कि यह सार्वजनिक है कि उन्होंने क्या कहा, क्या टिप्पणी की।
प्रदर्शन में यह भी थे शामिल- प्रदर्शन में प्रदेश युकां अध्यक्ष मनीष ठाकुर, सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, कांग्रेस महासचिव महेश्वर चौहान, हरीकृष्ण, हिमराल, महिंद्र चौहान, जिला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा, महिला अध्यक्ष शहरी तनु चौहान, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भूज्जा, पार्षद इंद्रजीत, आनंद कौशल, दिवाकरदेव शर्मा, अमित नंदा, वेद प्रकाश, सुरेंद्र चौहान, जितेंद्र, नरेश दासटा, राजीव, विनोद जिंटा, आकाश सैनी, प्रतीक शर्मा, चंद्रशेखर, चंद्रमोहन, राजकुमार, मनोज अधिकारी, फ्याज अहमद, सरिता चंदेल, जसवाल, पवन खिमटा, नरेंद्र पाल, जितेंद्र ठाकुर, सुमित, वरुण चंदेल, दीपक सुंदरियाल, युवा कांग्रेस और सेवादल, महिला कांग्रेस शिमला शहरी सहित शिमला ग्रामीण के पदाधिकारी शामिल हुए।