फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 congress shimla mp candidate dhaniram shandil property details

डेढ़ साल में दोगुने धनी हो गए शांडिल, हलफनामे में सामने आई जानकारी

Wed, 24 Apr 2019 01:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 24 Apr 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 congress shimla mp candidate dhaniram shandil property details
कर्नल धनीराम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के टिकट पर शिमला संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी व वीरभद्र सरकार में पूर्व मंत्री डा धनीराम शांडिल डेढ़ साल में दोगुना तक धनी हो गए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने करीब 3.60 करोड़ की चल अचल संपत्ति घोषित की है जबकि डेढ़ साल पहले हुए विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने खुद करीब 1.07 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी।

विज्ञापन


संपत्ति की वर्तमान बाजार के दाम के बढ़ने के चलते पिछले हलफनामे के साथ तुलना में उनकी संपत्ति में दोगुना से ज्यादा के इजाफे की बात सामने आई है। शांडिल द्वारा शिमला में रिटर्निंग अफसर को सौंपे हलफनामे के अनुसार वह वर्तमान में करीब 1.60 करोड़ की चल संपत्ति के मालिक हैं।

विज्ञापन

इसमें बैंक खातों में नकद जमा, खुद के पास नकदी के अलावा एक होंडा सिटी व एक इनोवा क्रिस्टा शामिल हैं। इसके अलावा वह 2.07 करोड़ की अचल संपत्ति के भी मालिक हैं। वहीं, उनके ऊपर एक बैंक से 41 लाख 11 हजार रुपये का लोन भी है। वहीं, 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार उस समय उनके पास करीब 1.07 करोड़ की चल अचल संपत्ति थी।

उस समय भी उनके ऊपर 46.11 लाख रुपये का एक बैंक से लोन था। इसी तरह 2012 के विधानसभा चुनावों के दौरान उनके घोषित संपत्ति करीब 2.3 करोड़, लोकसभा 2009 के समय 1.68 करोड़ और लोकसभा 2004 में 92.72 लाख की संपत्ति घोषित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed