फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kritika wins kisme kitna hai dum reality show on dd punjabi

ग्रैंड फिनाले: कृतिका ने जीता किसमें कितना है दम रियलिटी शो, लघु फिल्म में भी करेंगी काम

Sun, 03 Oct 2021 06:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Oct 2021 06:49 PM IST
सार

तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली कृतिका ने प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उसके बाद अपने दम पर ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं।

विज्ञापन
Kritika wins kisme kitna hai dum reality show on dd punjabi
ट्रॉफी के साथ कृतिका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीडी पंजाबी पर प्रसारित होने वाला डांस रियलिटी शो किसमें कितना है दम में बद्दी की कृतिका झा ने बाजी मारी है। किसमें कितना है दम के निदेशक वरुण बंसल ने कृतिका को बेस्ट डांसर का प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया। कृतिका की प्रतिभा को देखते हुए वरुण बंसल ने उन्हें लघु फिल्म के लिए चयनित भी किया है।

विज्ञापन


बद्दी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फेस दो में रहने वाले शत्रुघ्न झा और रजनी झा की बेटी कृतिका ने देश के 11 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान पाया है। कृतिका ने कजरा मोहब्बत वाला गीत पर डांस कर निर्णायक मंडल को अपनी ओर आकर्षित किया और ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन


कृतिका को डांस का बचपन से ही शौक है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली कृतिका ने प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उसके बाद अपने दम पर ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं। पांच से 9 आयु वर्ग का शनिवार को देर रात पंजाब के संगरूर के धुरी में ग्रैंड फिनाले हुआ। इसमें देश भर के एक दर्जन प्रतिभागियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed