फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Juhi Rajput Semifinalist of miss asia glamour 2020

मंडी की जूही मुंबई में रोशन कर रहीं छोटी काशी का नाम

Sat, 06 Jun 2020 05:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Jun 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Juhi Rajput Semifinalist of miss asia glamour 2020
- फोटो : अमर उजाला

छोटी काशी मंडी की बेटी जूही राजपूत मायानगरी मुंबई में हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं। जूही ऑनलाइन ऑडिशन से मिस्टर अज्ञैर मिस एशिया ग्लैमर 2020 की सेमीफाइनलिस्ट बनी हैं। ब्यूटी पीजेंट के अगले दौर के लिए इन दिनों जूही कड़ी मेहनत कर रही हैं। मंडी शहर के सौली खड्ड की रहने वाली 20 वर्षीय जूही राजपूत पिछले चार सालों से मुंबई में टीवी एड, प्रिंट शूट, वीडियो सांग में प्रतिभा का लोहा मनवाने को संघर्षरत हैं।

विज्ञापन


वह कई ब्यूटी पीजेंट में हिस्सा ले चुकी हैं। जूही ने बताया कि मिस्टर व मिस एशिया ग्लैमर 2020 के लिए देशभर में लॉकडाउन के बीच ऑनलाइन ऑडिशन हुए। इसमें उन्हें सेमीफाइनल में भाग लेने का मौका मिला है। ब्यूटी पीजेंट में बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर प्रतिभा को जज करेंगे और फाइनल के लिए चयन करेंगे।
विज्ञापन


टॉप 15 में रहने वाले प्रतिभागियों को छोटे पर्दे पर काम करने का मौका मिलेगा, जबकि विजेता प्रतिभा को बड़े पर्दे पर अभिनय का मौका दिया जाएगा। जूही ने बताया कि वह पांच भाई-बहन हैं। मंडी के  कन्या स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही जूही 2016 में मायानगरी में अपना भाग्य आजमाने के लिए चली गई थीं। यहां अपनी बहन के साथ जूही ने हुनर के दम पर आगे बढ़ते हुए मॉडलिंग शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed