श्रीनगर की वादियों में वायुसेना का फाइटर प्लेन उड़ाएगी कांगड़ा की बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर की वादियों में कांगड़ा की बेटी वायुसेना का फाइटर प्लेन उड़ाएगी। अंदराणा की जूबी कटोच वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बन गई हैं। जूबी कटोच ने 31 दिसंबर, 2018 को हैदराबाद में प्रशिक्षण शुरू किया था। प्रशिक्षण पूरा कर 21 दिसंबर को बतौर एयरफोर्स पायलट पासआउट हुईं हैं। अब श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन में अपनी सेवाएं देंगी।
जूबी ने बारहवीं तक की शिक्षा डीएवी स्कूल आलमपुर से की। इसके बाद कृषि विवि पालमपुर में बीएससी की पढ़ाई कर धर्मशाला कॉलेज से बीएड कर केंद्रीय विवि से एमएससी की डिग्री हासिल की है। उसके बाद वह एयरफोर्स के लिए चयनित हुईं। जूबी कटोच के पिता राजेश कटोच सेना में नौकरी करने के बाद पटवारी के पद पर तैनात हैं और माता रंजना कटोच गृहिणी हैं।
जूबी कटोच के दादा परसराम कटोच भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। इनके परदादा पृथी चंद कटोच आजाद हिंद फौज की ओर से देश के लिए लड़ते हुए 1942 के संग्राम में शहीद हुए थे। जूबी के पायलट बनने पर इलाके में खुशी की लहर है। जूबी कटोच इसका श्रेय अपने परिजनों और गुरुजनों को देती हैं।