{"_id":"610fe44a8ebc3e7c7936cea9","slug":"jee-main-result-2021-lahaul-spiti-tarun-rank-first-in-st-category","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन्स: एसटी वर्ग में लाहौल के तरुण देश में अव्वल, 97.90 प्रतिशत अंक लिए","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
जेईई मेन्स: एसटी वर्ग में लाहौल के तरुण देश में अव्वल, 97.90 प्रतिशत अंक लिए
Sun, 08 Aug 2021 07:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Aug 2021 07:34 PM IST
सार
लॉरेल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य इंजीनियर राकेश का कहना है कि 97.90 प्रतिशत में तरुण को सामान्य वर्ग की श्रेणी में भी एनआईटी में आसानी से प्रवेश मिल सकता है।
विज्ञापन
तरुण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जेईई मेन्स की परीक्षा में लाहौल-स्पीति के छात्र तरुण कुमार ने एसटी वर्ग में पूरे देश मे टॉप किया है। मेन्स की परीक्षा में तरुण ने 97.90 प्रतिशत अंक हासिल कर रिकॉर्ड कायम किया है। जेईई की मेन्स परीक्षा में यह अब तक का किसी भी अनुसूचित जनजातीय की ओर से लिया गया सर्वाधिक पर्सनटाइल है। जेईई मेन्स परीक्षा की पर्सनटाइल के आधार पर तरुण को एनआईटी समेत दिल्ली, पंजाब तथा चंडीगढ़ जैसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश मिलना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
तरुण अब आईआईटी में प्रवेश के लिए अक्तूबर में प्रस्तावित जेईई एडवांस परीक्षा के लिए पात्र बन गया है। तरुण के पिता राजेश कुमार यूको बैंक पंचकूला में सहायक महाप्रबंधक के पद पर तैनात है जबकि माता लीना कुमारी ग्रहणी हैं। तरुण ने नारायण पब्लिक स्कूल कोलकाता से दसवीं और पैरामाउंट कॉन्वेंट स्कूल नारायणगढ़ हरियाणा से जमा दो की है।
विज्ञापन
लॉरेल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य इंजीनियर राकेश का कहना है कि 97.90 प्रतिशत में तरुण को सामान्य वर्ग की श्रेणी में भी एनआईटी में आसानी से प्रवेश मिल सकता है। तरुण ने बताया कि इस कामयाबी में स्कूल स्टाफ के साथ उनकी कड़ी मेहनत और परिजनों का बड़ा सहयोग रहा है।
विज्ञापन