{"_id":"5fddf5a21b203d363c230214","slug":"jawahar-navodaya-vidyalaya-theog-computer-teacher-amit-kumar-gets-fulbright-prestigious-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक अमित को मिलेगा अमेरिका का फुलब्राइट प्रतिष्ठा पुरस्कार","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
शिक्षक अमित को मिलेगा अमेरिका का फुलब्राइट प्रतिष्ठा पुरस्कार
Sat, 19 Dec 2020 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 19 Dec 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के कंप्यूटर शिक्षक अमित कुमार का चयन राष्ट्रीय शिक्षकों के लिए शिक्षण कार्यक्रम में फुलब्राइट प्रतिष्ठित पुरस्कार 2020-21 के लिए हुआ है। युवा शिक्षण कार्यक्रम संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार के शैक्षणिक और सांस्कृतिक मामलों के ब्यूरो की ओर से प्रायोजित है।
विज्ञापन
पुरस्कार के लिए देश के 3 शिक्षकों का चयन किया गया है। अमित को यह पुरस्कार पाठ्यक्रम और विषय शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने के लिए नवीन प्रौद्योगिकी का उपयोग कर विद्यार्थियों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करने, खोज आधारित और सहयोग पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दिया जा रहा है।
विज्ञापन
पुरस्कार के लिए बांग्लादेश, वोत्सवाना, ब्राजील, फिनलैंड, ग्रीस, भारत, इंडोनेशिया, इस्राइल, मैक्सिको, मोरक्को, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सेनेगल, सिंगापुर, ताइवान, युगांडा और यूनाइटेड किंगडम के हजारों शिक्षकों ने आवेदन दिया था। इनमें केवल 42 शिक्षकों का चयन किया गया है। चयनित शिक्षक को अमेरिका की किसी नामित यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एजूकेशन में एक सेमेस्टर के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने अमित को बधाई दी। कहा कि सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से आधुनिक शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनके प्रयास सराहनीय है। अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार का मिलना विद्यालय के लिए नहीं, प्रदेश के लिए गर्व की बात है।