फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jammu and Kashmir defeated Maharashtra in National Korfball Federation Cup

राष्ट्रीय कोर्फबाल फेडरेशन कप में जम्मू-कश्मीर ने महाराष्ट्र को हराया

Sat, 02 Feb 2019 10:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Feb 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir defeated Maharashtra in National Korfball Federation Cup

ऊना के इंदिरा मैदान में आयोजित राष्ट्रीय कोर्फबाल फेडरेशन कप के दूसरे दिन शुक्रवार को कई अहम मुकाबले खेले गए। हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की टीमों ने अपने पूल के सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव एवं अखिल भारतीय कोर्फबाल रेफरी बोर्ड के चेयरमैन बंशी राम सुमन ने बताया कि प्रतियोगिता में 9 राज्यों के 250 खिलाड़ी एवं 50 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। पहले लीग एवं नॉकआउट मुकाबले में पहला मैच जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र राज्य के बीच खेला गया।
विज्ञापन


इसमें जम्मू-कश्मीर ने महाराष्ट्र को 8-3 से पराजित किया। हिमाचल ब्लू का मुकाबला भी महाराष्ट्र टीम के हुआ। रोमांचक मुकाबले में महाराष्ट्र और हिमाचल ब्लू की टीम बराबर रहीं। तीसरा मैच हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें हरियाणा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को पांच अंक के मुकाबले चार अंक से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में हिमाचल  की टीम ने छत्तीसगढ़ की टीम को चार अंक के मुकाबले दो अंक से पराजित कर पुल बी में टॉप किया।

वहीं, राजस्थान की टीम को जम्मू-कश्मीर की टीम ने 6-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव प्रवीण, विनोद, विदेश पालसा, देव भल्ला, पवन, देवदत्त प्रेमी, प्रवीण शर्मा, एसएम राठौर, बालकृष्ण सहित अन्य उपस्थित रहे।


प्रदेश कोर्फबॉल संघ जिला ऊना के महासचिव मुनीष राणा ने बताया कि कप के समापन पर 2 फरवरी को हिमाचल प्रदेश एसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed