{"_id":"613605698660ac3ae659e7a6","slug":"international-pride-award-to-doctor-harleen-paonta-sahib-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: पांवटा की डॉ. हरलीन को मिला इंटरनेशनल प्राइड अवार्ड","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
सिरमौर: पांवटा की डॉ. हरलीन को मिला इंटरनेशनल प्राइड अवार्ड
Mon, 06 Sep 2021 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 06 Sep 2021 05:45 PM IST
सार
शिक्षक दिवस के मौके पर हरियाणा के करनाल में फाउंडेशन ने समारोह में देश की एक सौ विभूतियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इंटरनेशनल प्राइड अवार्ड से सम्मानित डॉ. हरलीन कौर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के पांवटा साहिब की टेरो रीडर और हीलिंग थैरोपिस्ट डॉ. हरलीन कौर को एंटी क्रप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की तरफ से इंटरनेशनल प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर ने शिरकत की।
विज्ञापन
शिक्षक दिवस के मौके पर हरियाणा के करनाल में फाउंडेशन ने समारोह में देश की एक सौ विभूतियों को सम्मानित किया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि कार्यक्रम तेलंगाना, शिलांग, हिमाचल, नागालैंड और आसाम सहित पूरे देश से करीब 100 सामाजिक हस्तियों को बुलाया गया था जिन्हें उनके क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए इंटरनेशनल प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
नरेंद्र अरोड़ा ने डॉ. हरलीन कौर को कार्यक्रम में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शिरकत करने के लिए भी आभार प्रकट किया। डॉ. हरलीन कौर ने एंटी क्रप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का इंटरनेशनल प्राइड अवार्ड से सम्मानित करने पर आभार जताया।
विज्ञापन