फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IIT Mandi student Make solar auto in Una in Himachal Pradesh

विपन ने बनाया सोलर ऑटो, एक बार चार्ज करने पर दौड़ेगा 200 किमी

Mon, 30 Dec 2019 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Dec 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
IIT Mandi student Make solar auto in Una in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षु और ऊना जिले के बसोली गांव के युवक विपन धीमान ने सौर ऊर्जा से चलने वाला ऑटो तैयार किया है। इसमें 800 वॉट का सोलर पैनल लगाया गया है। सौर ऊर्जा से चार्ज होने के बाद यह ऑटो करीब 200 किलोमीटर का सफर तय करने की क्षमता रखता है। इसकी अधिकतम स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है।

विज्ञापन


इसे बिजली से भी चार्ज किया जा सकता है। यह सोलर ऑटो ध्वनि रहित है। इससे प्रदूषण भी नहीं फैलता है। विपन धीमान ने बताया कि उन्हें यह ऑटो बनाने के लिए करीब दो वर्ष लगे हैं। अभी तक इसे बनाने में डेढ़ लाख का खर्च आया है। लगभग ढाई लाख की लागत से यह ऑटो पूरी तरह से बनकर तैयार होगा। विपन धीमान के पिता ऊना में ऑटो स्पेयर पार्ट का व्यवसाय करते हैं।

विज्ञापन

IIT Mandi student Make solar auto in Una in Himachal Pradesh

गाड़ियों में रुचि के चलते ही विपन ने भी ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग चुनी। विपन इस समय आईआईटी मंडी में शोधकर्ता है। उन्होंने ऑटो व्यवसाय को सस्ता और प्रदूषण रहित बनाने के उद्देश्य से आईआईटी मंडी के समक्ष सोलर ऊर्जा से चलने वाले ऑटो का प्रस्ताव रखा। इसे आईआईटी मंडी ने स्वीकार किया है। सोलर ऑटो बनाने के लिए विपन को आईआईटी मंडी से आर्थिक मदद मिली है। 

सरकार भी एक साल के लिए हर माह सस्टेनेंस अलाउंस दे रही है। विपन ने बताया कि आईआईटी मंडी से ऑटो बनाने को डेढ़ लाख रुपये मिले हैं। सरकार एक साल के लिए 25 हजार रुपये प्रति माह सस्टेनेंस अलाउंस दे रही है। विपन ने बताया कि डीजल ऑटो बंद होने के बाद यह मैदानी इलाकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। विपन ने बताया कि उन्होंने अपनी कंपनी भी रजिस्टर्ड करवा ली है। जल्द ऊना में सोलर ऑटो बनाने का उद्योग स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed