{"_id":"5eef8c721f074061771710c8","slug":"himachal-s-sons-became-air-force-officer-in-indian-air-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना में अफसर बने देवभूमि हिमाचल के तीन बेटे","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
भारतीय सेना में अफसर बने देवभूमि हिमाचल के तीन बेटे
Sun, 21 Jun 2020 10:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भोरंज/नादौन(हमीरपुर)/नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, भोरंज/नादौन(हमीरपुर)/नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
राजेश ठाकुर, आशीष पटियाल और सुमनेश भारती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बेटों ने वायु सेना में ऑफिसर बनकर अपने प्रदेश का नाम रोशन किया। हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के राजेश ठाकुर ने फ्लाइंग ऑफिसर का पद हासिल कर अपने प्रदेश का नाम रोशन किया। राजेश ठाकुर एयरफोर्स अकादमी डूंडीगल हैदराबाद से फ्लाइंग ऑफिसर बन कर पास आउट हुए। इनके दादा उत्तम सिंह भी एयर फोर्स में थे और बाद में अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इनके पिता रणवीर सिंह भी एयरफोर्स में थे।
विज्ञापन
अब एसबीआई ब्रांच में डगराण में मैनेजर के पद पर सेवा दे रहे हैं और माता अर्चना सिंह गृहिणी हैं। राजेश ठाकुर की पढ़ाई सातवी कक्षा तक ताल में ही हुई। 12वीं की पढ़ाई राष्ट्रीय इंडियन मिल्ट्री कॉलेज से पूरी की। राजेश ठाकुर ने जून 2016 को एनडीए पुणे में प्रवेश किया। उसके बाद जून 2019 को वहां से पास आउट होने के बाद राजेश ठाकुर ने वायु सेना ट्रेनिंग अकादमी डूंडीगल हैदराबाद में 1 वर्ष की ट्रेनिंग के बाद 20 जून 2020 को फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर तैनात हुए।
विज्ञापन
फ्लाइंग अफसर बने नादौन के आशीष पटियाल
उपमंडल नादौन के आशीष पटियाल ने फ्लाइंग अफसर बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। आशीष कुमार एयर फोर्स अकादमी डूंडीगल हैदराबाद से फ्लाइंग ऑफिसर बन कर पासआउट हुए। इनके दादा स्व. भगवान सिंह पटियाल डोगरा रेजीमेंट में थे। और इनके पिता भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर सेवारत हैं। आशीष की पढ़ाई दसवीं कक्षा तक केंद्रीय विद्यालय नादौन में हुई। जबकि 11वीं व 12वीं की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय बीरपुर देहरादून में हुई। आशीष पटियाल ने जून 2016 को एनडीए पुणे में प्रवेश किया। उसके बाद जून 2019 को वहां से पास आउट होने के बाद आशीष ने वायु सेना ट्रेनिंग अकादमी डूंडीगल हैदराबाद में 1 वर्ष की ट्रेनिंग के बाद 20 जून को फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर तैनात हुए।
विज्ञापन
सेना में लेफ्टिनेंट बने नगरोटा के सुमनेश भारती
विकास खंड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत वरियाल के सुमनेश भारती (22) पुत्र अजय कुमार भारतीय सेना में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। सुमनेश ने केरल में आईएनए की परीक्षा पास कर यह मुकाम हासिल किया। सुमनेश भारती ने जमा दो तक की पढ़ाई नवोदय पपरोला और एनआईटी हमीरपुर से बीटेक की है। भारती का बचपन से ही भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना था। इनके माता और पिता शिक्षक हैं। दादा और चाचा भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।